सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के एनएच- 106 पर बुढ़ावे पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान सिंहेश्वर प्रखंड के दुलार पिपराही वार्ड संख्या 13 निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार चौधरी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि अनिल सोमवार की देर रात सिंहेश्वर से गांव लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे अनिल घायल हो गया. पुलिस ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों ने निजी अस्पताल ले गया. इलाज के दौरान ही अनिल की मौत हो गयी. शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जानकारी मिली है. कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










