कटैया पुल के पास पत्थर लोड ट्रक पलटा

कटैया पुल के पास पत्थर लोड ट्रक पलटा
सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य मार्ग एसएच 66 पर कटैया पुल के पास बुधवार को पत्थर लोड ट्रक पलट गया. हालांकि चालक बाल-बाल बच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के समीप बार-बार दुर्घटनाएं होने के बावजूद सड़क को दुर्घटनाओं के लिहाज से सुरक्षित नहीं किया जा रहा है. ट्रक पुल के पास टर्न करते वक्त पलट गया. चालक ने कहा कि यदि सड़क के किनारे की जमीन समतल होती तो दुर्घटनाएं नहीं होती. टर्निंग होने के बावजूद सड़क के किनारे की जमीन को गड्ढा नुमा रहने दिया गया है. इस वजह से बार-बार दुर्घटनाएं होती रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










