शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . अरार थाना क्षेत्र से शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसआइ धीरज कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा की ओर से एक बाइक सवार शराब लेकर सौरबाजार की ओर जा रहा है. पुलिस ने बेलदौर प्रशाखा नहर के डेफरा पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया, जो पुलिस बल को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. बाइक के पीछे बंधे प्लास्टिक के बोरे में 32 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. उसने नाम अनोज कुमार बताया. वह सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र महेशपुर वार्ड नंबर नौ का निवासी है. प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब्त शराब, बाइक जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन