मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कर्मियों की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कर्मियों की बैठक आयोजित

मतदाता सूची को अद्यतन करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है,

विज्ञापन

कुमारखंड

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार में आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वय सुपरवाइजर के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने की. उन्होंने उपस्थित कर्मियों को पुनरीक्षण कार्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि यह कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण है. बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करें और निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जायेगा, मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाये जायेंगे एवं किसी प्रकार की त्रुटि को सुधारा जायेगा. बैठक में शिक्षक निरंजन कुमार,नीरज कुमार,अमरेश अलबेला,संजय कुमार,प्रवेश झा,मो.फैसल, रामशंकर मिश्र समेत पंचायत सचिव राजीव रंजन,सिंटू कुमार,रवि कुमार चौधरी, अविनाश कुमार सिंह,विद्यानंद पासवान,के साथ साथ राजस्व कर्मचारी धनंजय पाण्डेय, आशीष रंजन, रोहित कुमार सिंह,पंकज कुमार एवं पंचायत ओपरेटर खुशबू कुमारी, लवली कुमारी,सोनी कुमारी सोनाली, नीशू तथा कृषि समन्वय, सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव केशरी समेत अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।बैठक का उद्देश्य था कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लें और प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाये रखें. अधिकारियों ने कर्मियों से अपील की कि वे जन-जागरूकता भी बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोग अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन