शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र-छात्राओं का दल हुआ रवाना

Updated:
विज्ञापन
शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र-छात्राओं का दल हुआ रवाना

शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र-छात्राओं का दल हुआ रवाना

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जनता उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए भागलपुर रवाना हुये. परिभ्रमण दल को प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद, प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार बंटी, सदस्य पूर्व मुखिया सूर्यकमार पटवे ने रवाना किया. प्रधानाध्यापक ब्रज किशोर प्रसाद के नेतृत्व में गये छात्रों ने भागलपुर स्थित कई पर्यटन स्थल सहित मंदार हिल, विक्रमशिला विश्वविद्यालय कुप्पा घाट थर्मल पावर आदि का भ्रमण करेंगे. बीडीओ ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास एवं सामाजिक ज्ञान का विस्तार होता है, जो उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध होता है. मौके पर शिक्षक सुभाषचंद्र आजाद,डाक्टर रविन्द्र कुमार यादव,नौशाद आलम,अभिषेक विद्यार्थी,पंकज कुमार,इंद्रजीत कुमार रामप्रकाश मेहता,रामकुमार, सुमीत कुमार, शिक्षिका किरण कुमारी,सीमा कुमारी,आरती प्रधान,पिंकी कुमारी,अनुसेवक सरिता कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन