डीईओ को सौंपा आवेदन कहा विभाग से लें निर्देश

मधेपुरा : समस्त बेरोजगार छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम एक आवेदन सौंपा गया. आवेदन में वर्णित है कि इस वर्ष होने वाली टीईटी में सरकार ने अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बैठने का मौका नहीं देने का निर्णय लिया है. जिसके कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी टीईटी में बैठने से […]
मधेपुरा : समस्त बेरोजगार छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम एक आवेदन सौंपा गया. आवेदन में वर्णित है कि इस वर्ष होने वाली टीईटी में सरकार ने अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बैठने का मौका नहीं देने का निर्णय लिया है. जिसके कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी टीईटी में बैठने से वंचित रह जायेंगे.
ज्ञात्वय हो कि वर्ष 2011 तक टीईटी में अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को भी बैठने का मौका मिलता रहा है. ऐसे में सरकार का ये फैसला छात्र युवाओं के लिए सही प्रतीत नहीं हो रहा है. इस वर्ष भी पूर्व की भांति अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को भी टीईटी में बैठने का मौका दिया जाय. जिसमें हम अप्रशिक्षित छात्र-छात्राएं भी टीईटी में बैठ सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




