IPL 2026: इंजर्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें, कुछ बाहर तो अब भी कुछ का इंतजार

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :17 Apr 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा और एमएस धोनी

रोहित शर्मा और एमएस धोनी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कई टीमों को खिलाड़ियों की चोट और निजी कारणों के कारण बड़ा झटका लगा है. Kolkata Knight Riders, Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad और Gujarat Titans जैसी टीमों को अपने अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरना पड़ रहा है.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले से ही कई खिलाड़ी चोटिल हैं और अब तक अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ नहीं पाए हैं. कुछ को टूर्नामेंट के दौरान भी चोटें लग रही हैं. सीजन के दौरान खिलाड़ी अपनी फिटनेस खो रहे हैं और सीजन से बाहर भी हो रहे हैं. इस सूची में शामिल होने वाले नये खिलाड़ियों में सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद और एसआरएच के डेविड पेन हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं और अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस मैच में वापसी करेंगे.

फिलहाल, उन खिलाड़ियों की सूची पर एक नजर डालते हैं जो पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. यहां वैसे खिलाड़ियों के बारे में भी बात करेंगे, जिनका इंतजार फ्रेंचाइजी को अब भी है. हम बाहर हो चुके खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बारे में भी आपको बताएंगे. उनकी पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

घायल खिलाड़ीटीमचोट/कारणप्रतिस्थापन
हर्षित राणाकेकेआरघुटनानवदीप सैनी
आकाश दीपकेकेआरपीठ का निचला हिस्सासौरभ दुबे
सैम कुरेनआरआरग्रोइनदासुन शनाका
नाथन एलिसचेन्नई सुपर किंग्सचोटस्पेंसर जॉनसन
वानिंदु हसरंगाएलएसजीएनओसी नहीं मिलाजॉर्ज लिंडे
ईशान मलिंगाएसआरएच
लॉकी फर्ग्यूसनपीबीकेएसव्यक्तिगत कारण
खलील अहमदचेन्नई सुपर किंग्सक्वाड
जैक एडवर्ड्सएसआरएचपैरडेविड पेन
डेविड पायनेएसआरएचटखना
अथर्व अंकोलेकरएमआईघुटनाकृष भगत
बेन डकेटडीसीव्यक्तिगत कारण
पृथ्वी राजजीटीकुलवंत खेजरोलिया
यश दयालआरसीबीव्यक्तिगत कारण
मुस्तफिजुर रहमानकेकेआरवापस लिया गयाब्लेजिंग मुजराबानी
ब्रायडन कार्सएसआरएचदिलशान मदुशंका
नुवान थुसाराआरसीबीएनओसी जारी
टॉम बैंटनजीटीउंगली में चोटकॉनर एस्टरहुइज़ेन

टीमें इनका अब भी कर रही हैं इंतजार

कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका टूर्नामेंट से नाम अब तक बाहर नहीं हुआ है, लेकिन वे चोटिल हैं या अभी भी अपनी चोटों से उबर रहे हैं. सीएसके के एमएस धोनी उनमें से एक बड़ा नाम हैं, वहीं एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. चोट की वजह से उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अभी तक खेलने की अनुमति नहीं मिली है. कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड को भी पहले सप्ताह के बाद उनके बोर्ड ने खेलने की अनुमति दे दी थी. ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट नीचे देखें…

खिलाड़ीटीमचोट/कारणप्रतिस्थापन
मिचेल स्टार्कडीसीकंधा/कोहनी
एमएस धौनी (MS Dhoni)चेन्नई सुपर किंग्सग्रोइन
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)एमआईहैमस्ट्रिंग
मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana)केकेआरहैमस्ट्रिंग
पैट कमिंस (Pat Cummins)एसआरएचपीठ का निचला हिस्सा

ये भी पढ़ें…

रन चेज करने में पंजाब ने बनाया रिकाॅर्ड 11 में से 9 मैच जीते

MI vs PBKS: हर मैच के साथ निखर रहे प्रभसिमरन, जीत के बाद अय्यर ने की तारीफ

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola