बार-बार हो रही पैसों की कमी? शनिवार को जरूर करें ये 5 आसान उपाय
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 17 Apr 2026 8:54 PM
शनिवार के लिए वास्तु के उपाय Ai image
Vastu Tips: अगर आप काफी समय से पैसों की तंगी या आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ निगेटिव एनर्जी को कम करते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव माहौल भी लेकर आते हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान आप इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन करते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं, वहीं, इन नियमों और बालों को नजरअंदाज करना जीवन में परेशानियां भी लेकर आता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में शनिवार के दिन को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. इस दिन को शनि देव से जुड़ा हुआ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार शनि देव ही किसी भी इंसान को उसके कर्मों को देखते हुए फल देते हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो एक लंबे समय से पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं. आज हम आपको शनिवार को किये जाने वाले कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पैसों से जुड़ी दिक्कतों को काफी हद तक काम कर सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं.
घर की सफाई और कबाड़ हटाना है जरूरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर पर गंदगी जमी हुई है या फिर बेकार की चीजें पड़ी हुई हैं, तो ये भी निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करती हैं. शनिवार के दिन आपको अपने घर के कोनों और छुपी हुई जगहों की सफाई अच्छे से करनी चाहिए. अगर किसी भी तरह का टूटा-फूटा सामान घर पर है या फिर खराबी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हैं, तो इन्हें घर से बाहत निकाल दें. जब आप ऐसा करेंगे तो घर पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाएगा और पैसों से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लग जाएंगी.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शनिवार की शाम आपको सरसों के तेल से दीपक जरूर जलाना चाहिए. इसे काफी ज्यादा शुभ मना जाता है. आप इस दीपक को घर के मंदिर या फिर किसी पीपल के पेड़ के नीचे जला सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार जब आप ऐसा करते हैं तो शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं और साथ ही जीवन में आ रही हर पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होने लग जाती हैं. जब आप इस दीपक को जला रहे हों, तो आपका मन पूरी तरह से शांत और पॉजिटिव होना चाहिए.
दान-पुण्य करने से होता है फायदा
शनिवार के दिन आपको जरूरतमंदों को दान में कुछ चीजें जरूर देनी चाहिए. अगर अगर चाहें तो इस दिन काले तिल, सरसों का तेल, कंबल या फिर लोहे से बनी चीजों को दान में दे सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं, तो निगेटिव एनर्जी कम होता है और जीवन में पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होने लगती है. आपको किसी भी तरह का दान हमेशा ही सच्चे मन से ही करना है.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
जानवरों को भोजन कराएं
शनिवार के दिन आपको एक काले कुत्ते को और काले कौवों को भोजन जरूर करवाना चाहिए. इसे सबसे आसान और असरदार तरीकों में से एक माना जाता है. आप अगर चाहें तो एक रोटी पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाकर उसे कुत्तों की खिला सकते हैं और इसके साथ ही कौवों के लिए छत पर अनाज भी बिछा सकते हैं. यह छोटा सा उपाय शनि दोष को कम करने में मदद करता है और आपकी जिंदगी में सुख-समृद्धि को बढ़ाता है.
लोहे से जुड़े उपाय अपनाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन लोहे से जुड़ी चीजों का काफी गहरा महत्व होता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इस दिन लोहे से बनी चीजों को दान जरूर करना चाहिए. आपको इस दिन भूलकर भी लोहे की चीजें खरीदनी नहीं चाहिए. इसके अलावा अगर आपके घर या फिर दुकान में लोहे की चीजें हैं तो उन्हें साफ-सुथरा और व्यवस्थित करके ही रखें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपको पैसों से जुड़े फायदे होने शुरू हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










