मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल, एक धराया

Published at :28 Mar 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल, एक धराया

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड संख्या आठ में रविवार को मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़ित महिला सरिता देवी ने थाने में आवेदन देते हुये बताया कि जजहट सबैला वार्ड संख्या आठ निवासी त्रिभुवण यादव, मिथिलेश कुमार, छोटी कुमारी व संगीता देवी ने लड़ाई की घटना को […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड संख्या आठ में रविवार को मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़ित महिला सरिता देवी ने थाने में आवेदन देते हुये बताया कि जजहट सबैला वार्ड संख्या आठ निवासी त्रिभुवण यादव, मिथिलेश कुमार, छोटी कुमारी व संगीता देवी ने लड़ाई की घटना को अंजाम दिया है. उसने यह भी बताया है कि जब उसके पति घर से काम पर निकल जाते है तो त्रिभुवण यादव उसके घर में घुस कर गलत नियत से जोर जर्बदस्ती व छेड़खानी करता है. जब इसका विरोध किया गया तो घर में घुस कर मारपीट करने लगा तथा बैठी से सर पर प्रहार किया. इस वजह से उसका सर फुट गया एवं खुन बहने लगा. जिससे वह बेहोश हो गई और जब उसके पति नंदकिशोर यादव बचाने आये तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.

मारपीट के दौरान उक्त व्यक्ति ने उसके गहने छीन लिये. जिसकी किमत 11000 है एवं कपड़ा भी फाड़ दिया. जबकि त्रिभुवन ने बताया कि उसके खेत से पीड़िता के बच्चें ने मकई तोड़ लिया था. जिस पर जब उससे इसकी शिकायत की गई तो उल्टे ही लड़ाई पर उतारू हो गयी. हाथापाई में उसका सर फुट गया एवं उसे भी चोंटे आई है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि त्रिभुवन हिसंक प्रवृति का है जो कहीं भी किसी से भी लड़ाई करने लगता है. पूर्व में भी प्रखंड मुख्यालय के हाथी गेट के नजदीक एक व्यक्ति पर बोतल से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया था. वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर ली गयी है व त्रिभुवण कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है एवं कार्रवाई करते हुए उसे जेल भी भेजा जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन