ऑटो पलटने से एक दर्जन यात्री घायल

मधेपुरा : मुरलीगंज-मधेपुरा पथ एनएच-107 पर राजपुर गांव के समीप गुरुवार को ऑटो पलटने से एक दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची भर्राही पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया. मौके पर से ऑटो चालक फरार हो गया. जानकारी के अनुसार यात्रायों से भरी ऑटो मुरलीगंज से मधेपुरा की […]
मधेपुरा : मुरलीगंज-मधेपुरा पथ एनएच-107 पर राजपुर गांव के समीप गुरुवार को ऑटो पलटने से एक दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची भर्राही पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया. मौके पर से ऑटो चालक फरार हो गया. जानकारी के अनुसार यात्रायों से भरी ऑटो मुरलीगंज से मधेपुरा की और आ रही थी.
राजपुर गांव के समीप पेट्रोल के सामने बोलेरो को साइड देने में ऑटो पलट गयी. जिसमें ऑटो सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गये. काफी देर तक सभी घायल सड़क पर दर्द से कहराते रहे. लेकिन उसे किसी ने अस्पताल भेजवाने की जरूरत नहीं समझी.
मौके पर स्थानीय प्रबुद्धजनों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी. घायल सौरबाजार विशणपुर निवासी सतो राम, सुरेंद्र राम, ब्रह्मदेव राम, बहादुर राम,भोगी राम, पीपरा अररिया निवासी शंभू मेहता, शकुंतला कुमारी, जन्नपुर अररिया के नोसाखा खातून एवं उनके दस वर्षीय पुत्र मो जावेद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इसके अलावे अन्य तीन घायल किसी प्राइवेट क्लिनिक में इलाजरत है. घायलों में दो की हालात गंभीर बतायी जा रही है. गौरतलब है कि जिले में ऑटो चालाक की लापरवाही के कारण कई दुर्घटना घट चुकी है. ऑटो पर नाबालिग व नवसिखुवा चालक को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










