प्रथम दिन आठ परीक्षार्थी निष्कासित

चला प्रशासन का डंडा, परीक्षा केंद्र के बाहर पसरा रहा सन्नाटा मधेपुरा : जिले में मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त रहा. जिले भर के 31 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली एवं दूसरी पाली में अंगरेजी विषय की परीक्षा हुई. जिला मुख्यालय में प्रथम पाली के दौरान जहां एक भी परीक्षार्थी […]
चला प्रशासन का डंडा, परीक्षा केंद्र के बाहर पसरा रहा सन्नाटा
मधेपुरा : जिले में मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त रहा. जिले भर के 31 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली एवं दूसरी पाली में अंगरेजी विषय की परीक्षा हुई. जिला मुख्यालय में प्रथम पाली के दौरान जहां एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया.
द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान आठ परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. इसके अलावे केशव कन्या उच्च विद्यालय में एक फर्जी छात्र को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताया गया कि ब्यूटी कुमारी के जगह पर उसकी बहन श्रेया कुमारी परीक्षा दे रही थी. निष्कासित छात्रों से सदर थाना में प्रत्येक छात्र से दंड स्वरूप दो हजार रुपये का चालान काट कर छोड़ दिया गया. वहीं उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर सन्नाटा पसरा रहा. यहां एक भी छात्र निष्कासित नहीं हुए.
डीएम गोपाल मीणा के आदेशानुसार सख्ती बरते जाने के कारण अबकी बार नकलची परीक्षार्थियों में जहां हड़कंप का माहौल बना रहा वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक कार्रवाई के कारण परीक्षा केंद्र के इर्द गिर्द लोगों का जमावड़ा भी नजर नहीं आया. पूरी तरह से मुस्तैद प्रशासन द्वारा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू किया गया.
लगी रही सड़क जाम
परीक्षा के दौरान अधिकांश जगहों पर सड़क जाम की स्थिति बनी रही. परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़क जाम होने के कारण घंटो लोग जाम में फंसे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










