चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

Published at :05 Mar 2014 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

बिहारीगंज : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के कमलाकुंड गांव में सोमवार की रात्रि में लगभग सवा तीन बजे सुधीर मंडल, पिता मुनेश्वर मंडल के घर में चोरी के समान की बरामदगी हुई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति के घर में चोरी के समान का बंटवारा हो रहा है. पुलिस वहां […]

विज्ञापन

बिहारीगंज : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के कमलाकुंड गांव में सोमवार की रात्रि में लगभग सवा तीन बजे सुधीर मंडल, पिता मुनेश्वर मंडल के घर में चोरी के समान की बरामदगी हुई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति के घर में चोरी के समान का बंटवारा हो रहा है. पुलिस वहां पहुंच कर छापेमारी करते समय एक देसी कट्टा 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस, तीन बैट्री, सोलर प्लेट पंप सेट का हेड, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया.

इस मामले की कांड संख्या 29/14, 30/14 दर्ज कर सुधीर कुमार मंडल को अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस गश्ती दल के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इनके बारे में अन्य मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन