ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Published at :02 Mar 2014 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

आलमनगर (मधेपुरा) : रतवारा सहायक थाना क्षेत्र के इटहरी खावनतठ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी अनरूद राय का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. इधर मृतक चालक की पहचान गंगापुर के […]

विज्ञापन

आलमनगर (मधेपुरा) : रतवारा सहायक थाना क्षेत्र के इटहरी खावनतठ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी अनरूद राय का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

इधर मृतक चालक की पहचान गंगापुर के अठगामा टोला निवासी महंत मंडल के पुत्र मिथुन मंडल के रूप में की गयी है. घटना के बाबत रतवारा ओपी अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बालू से लदे ट्रैक्टर इटहरी एवं खावन के बीच स्थित पुल के पास पलट गया. जिसमें चालक की मौत हो गयी. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन