दुष्कर्म के 36 घंटे बाद भी सभी आरोपित पुलिस पकड़ से दूर

Published at :16 Feb 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के 36 घंटे बाद भी सभी आरोपित पुलिस पकड़ से दूर

न्यायालय में 164 के तहत बयान में युवतियों ने दोहराया अपना दर्द, मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि आरोपितों का है आपराधिक इतिहास, लूट समेत बेवजह गोली चलाना, लोगों को धमकाने जैसे मामले हैं दर्ज पुलिस की कार्यशैली है संदेह के घेरे में, महादलित व ग्रामीणों में है आक्रोश महादलित विधायक के क्षेत्र में […]

विज्ञापन

न्यायालय में 164 के तहत बयान में युवतियों ने दोहराया अपना दर्द, मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि

आरोपितों का है आपराधिक इतिहास, लूट समेत बेवजह गोली चलाना, लोगों को धमकाने जैसे मामले हैं दर्ज
पुलिस की कार्यशैली है संदेह के घेरे में, महादलित व ग्रामीणों में
है आक्रोश
महादलित विधायक के क्षेत्र में महादलित के उत्पीड़न के बाद गोलबंद हो रहे हैं लोग
शंकरपुर : जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरा कबियाही पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित मुसहरी टोला में सोमवार की रात दो महादलित विवाहित युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की शिथिलता चर्चा में है. घटना के करीब 11 घंटे देर से घटना स्थल पहुंचने पर भी लोग में शंकरपुर पुलिस की कार्यशैली को शक के निगाह से देख रहा है. वहीं लोगों में यह भी चर्चा दबी जुबान से हो रहा है कि क्या आरोपित सभी दबंग व अपराधी तत्व का है.
इस लिए प्रशासन सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा. लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते घटना स्थल पहुंच जाता तो पीड़िता रात भर दर्द से नहीं कराहती और दोषी व्यक्ति पुलिस के पकड़ में भी होता. लेकिन ऐसा नहीं किया जिस कारण पीड़ित महादलित रात से सुबह तक डर से घर में दुबका रहा. यह भी गौरतलब है कि महादलित विधायक के क्षेत्र में महादलित युवतियों के साथ उत्पीड़न के बाद लोगों में काफी गहरा आक्रोश है और वे गोलबंद हो रहे हैं. पीड़िता ने कोर्ट में दिए 164 के बयान में अपने साथ हुयी घटना की विस्तृत रूप से बयान किया है. इसके अलावा पीड़िता के मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गया है. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
लोगों के पहुंचने के बावजूद करते रहे दुष्कर्म . मालूम हो की जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरा कबियाही पंचायत के वार्ड न 7 महादलित टोला कबियाही में सोमबार की रात्रि एक महादलित परिवार के साथ मार पीट कर हथियार के बल पर दो महादलित विवाहित युवती के साथ चार युवको के द्वारा सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया. इस बाबत पीड़ित युवती की माता ने बदहवास रोते हुए बताया की सोमबार की रात्रि हम सब परिवार खाना खाने के बाद अपने – अपने जगह पर सो गये था. अचानक रात्रि के करीब 11:30 बजे कुछ मारपीट करने लगा इस क्रम में उस में से कुछ आदमी ने मेरे बेटी खीच कर बाहर निकालकर जबरन हथियार के बल पर दुष्कर्म करने लगे. इसी बीच मेरे दूसरे बेटी के साथ भी वो लोग बारी बारी से दुष्कर्म किया. लोग के पहुचने के बाद भी वे नहीं माने और बार बार जान से मारकर घर में ही दफ़न कर देने की धमकी देते रहे. इसकी सूचना शंकरपुर थाना अध्यक्ष को दिया गया. लेकिन पुलिस नहीं पंहुची. मामले की जानकारी देने पर सभी को जान से मार देने की धमकी देता रहा जिस कारण हमलोग उनलोगो के डर से अपने घर से कही नहीं निकल पा रहे थे पुलिस द्वारा इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराते हुए कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया है.
पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जायेगी. इस तरह के अपराध अक्षम्य हैं. किसी भी ऐसे अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा.
– विकास कुमार, एसपी, मधेपुरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन