वेबसाइट क्रैश होने का डर? DigiLocker पर ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए डिजिलॉकर एक अच्छा ऑप्शन है. नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही सेकेंड में 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे.
CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में स्टूडेंट्स को अब 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. आजकल रिजल्ट देखने का तरीका पहले जैसा नहीं रहा. अब लंबी लाइनों में खड़े होने या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. अब स्टूडेंट अपने मोबाइल से ही कुछ मिनट में रिजल्ट देख सकते हैं. खासकर DigiLocker ऐप के जरिए CBSE 12वीं का रिजल्ट और मार्कशीट दोनों आसानी से मिल जाएंगे.
DigiLocker क्या है?
डिजिलॉकर भारत सरकार की एक डिजिटल सर्विस है, जहां आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन सेफ रख सकते हैं. CBSE भी अपने स्टूडेंट्स का रिजल्ट और मार्कशीट यहीं अपलोड करता है. डिजिलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट ओरिजिनल की तरह ही कानूनी रूप से मान्य होती है. रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने के डर से बचने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
DigiLocker में अकाउंट कैसे बनाएं?
अगर आपने पहले से DigiLocker यूज नहीं किया है, तो सबसे पहले अकाउंट बनाना जरूरी है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें.
- Sign Upपर क्लिक करें.
- अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें.
- अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ और आधार नंबर (अगर हो) डालें.
- यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें.
- अब आपका अकाउंट तैयार हो जाएगा.
CBSE 12th Result 2026 ऐसे चेक करें
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
- अपने पासवर्ड से लॉगिन करें.
- Education सेक्शन में जाएं.
- CBSE को सर्च करें.
- Class 12 Marksheet ऑप्शन चुनें.
- अपना रोल नंबर डालें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
DigiLocker से मिलने वाले डॉक्यूमेंट्स
- DigiLocker से आपको सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी मिलते हैं:
- 12वीं की डिजिटल मार्कशीट
- पासिंग सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- ये सभी डॉक्यूमेंट्स डिजिटल साइन होते हैं, यानी ये पूरी तरह वैध (valid) होते हैं.
रिजल्ट चेक करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर सही डालें.
- इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होना चाहिए.
- ज्यादा ट्रैफिक होने पर साइट थोड़ी स्लो हो सकती है, ऐसे में थोड़ी देर बाद कोशिश करें.
- किसी भी गलत वेबसाइट से बचें, सिर्फ ऑफिशियल प्लेटफॉर्म ही यूज करें.
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




