फरवरी 2018 तक तैयार होगा पहला रेल इंजन

मधेपुरा : मधेपुरा रेल विद्युत इंजन कारखाने में पहला विद्युत इंजन फरवरी 2018 तक बन जायेगा. वहीं कारखाने का निर्माण कार्य मई 2018 में पूरा होगा. हालांकि, 2018 में ही चार इंजन और तैयार हो जायेंगे. जिन्हें भारतीय रेल को सौंप कर ट्रायल रन कराया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को फ्रांस से आये फाउंडेशन के […]
मधेपुरा : मधेपुरा रेल विद्युत इंजन कारखाने में पहला विद्युत इंजन फरवरी 2018 तक बन जायेगा. वहीं कारखाने का निर्माण कार्य मई 2018 में पूरा होगा. हालांकि, 2018 में ही चार इंजन और तैयार हो जायेंगे. जिन्हें भारतीय रेल को सौंप कर ट्रायल रन कराया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को फ्रांस से आये फाउंडेशन के सेक्रेटरी जनरल बैरी हॉ, इंजीनियरिंग डायरेक्टर जीन क्रिस्टोफे गॉबर्ट, चीफ सेक्शन ऑफिसर क्रिस्टोफे कसन व एचआर निदेशक मनीष गौर ने डीएम मो सोहैल के साथ बैठक के दौरान दी. ऑल्सटाॅम कंपनी की टीम ने बताया कि टाटा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा रेल इंजन कारखाना के भवन का निर्माण जारी है.
कंपनी ने आश्वस्त किया है कारखाने का मई 2018 तक पूरी तरह निर्माण कर हैंडओवर कर दिया जायेगा. ऑल्सटाॅम निरीक्षण कर रही है. उन्होंने डीएम को यह भी जानकारी दी कि ऑल्सटाॅम का स्थानीय कार्यालय मधेपुरा में शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




