ट्रक से कुचल कर बाइक चालक मरा

Published at :12 Feb 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर बाइक चालक मरा

बिहारीगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक विद्यानंद राय को कुचल दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मुरलीगंज(मधेपुरा) : मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 पर सड़क दुर्घटना में शनिवार को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नेमुआ बराही निवासी 28 वर्षीय विद्यानंद राय की मौत रजनी परसादी चौक से पहले तीखे मोड़ के […]

विज्ञापन

बिहारीगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक विद्यानंद राय को कुचल दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

मुरलीगंज(मधेपुरा) : मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 पर सड़क दुर्घटना में शनिवार को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नेमुआ बराही निवासी 28 वर्षीय विद्यानंद राय की मौत रजनी परसादी चौक से पहले तीखे मोड़ के पास हो गयी. बिहारीगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक विद्यानंद राय को कुचल दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ट्रक के आगे फंसी हुई उनकी मोटरसाइकिल लगभग दो किलोमीटर तक घसीटती हुई कोल्हापट्टी दुर्गा स्थान तक चली आयी.
लोगों ने ट्रक को आगे से घेर हल्ला किया. तो गाड़ी चालक गाड़ी रोक दिया. और देखा कि मोटरसाइकिल आगे में फंसी हुई थी. ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने ट्रक को आग लगाना भी प्रयास किया. जानकारी के अनुसार दुर्घटनास्थल पर भेलाही गांव निवासी उनके बहनोई अनमोल कुमार पहुंचे. उन्होंने बताया वे यहां से ही यह अपने घर नेमुआ बराही के लिए निकला था. आठ महीने पूर्व इसकी शादी मुरली चंदवा में हुआ था. घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे.
लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस लौट गयी. शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार और प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा मृतक के शरीर को सड़क से उठने नहीं दिया जायेगा. पहले सड़क को अतिक्रमण मुक्त करें. सड़क के किनारे लगे वृक्ष के कारण इस तीखे मोड़ पर दोनों तरफ से वाहन चालक को कुछ भी दिखाई नहीं देता और आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. गत वर्ष इसी जगह पर दस लोगों की मौत हो चुकी है. जबतक निदान नहीं होगा. हमलोग शव को नहीं उठने देंगे.बीडीओ अनुरंजन कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा द्वारा ने ग्रामीणों को समझाते बुझाते हुए कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी गैमन इंडिया को भी पत्र लिखकर इस दिशा में कारगर कदम उठाने के लिए प्रयास करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन