भविष्य से एचएम कर रहें खिलवाड़

Published at :10 Feb 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
भविष्य से एचएम कर रहें खिलवाड़

अनियमितता. निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के गायब थे प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय की दाखिला पंजी में 610 नामांकित, पर बच्चों की उपस्थिति शून्य 18 जनवरी से ही स्कूल की पंजी समेत बगैर सूचना के अनुपस्थित हैं प्रधानाध्यापक मधेपुरा : कभी शहर के बेहतरीन स्कूलों में शुमार नगर परिषद क्षेत्र के जयपालपट्टी स्थित भूवनेश्वरी मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

अनियमितता. निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के गायब थे प्रभारी प्रधानाध्यापक

विद्यालय की दाखिला पंजी में 610 नामांकित, पर बच्चों की उपस्थिति शून्य
18 जनवरी से ही स्कूल की पंजी समेत बगैर सूचना के अनुपस्थित हैं प्रधानाध्यापक
मधेपुरा : कभी शहर के बेहतरीन स्कूलों में शुमार नगर परिषद क्षेत्र के जयपालपट्टी स्थित भूवनेश्वरी मध्य विद्यालय में अनियमितताओं का अंबार लगा हुआ है. प्रभात खबर में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को भुवनेश्वरी मध्य विद्यालय जयपालपट्टी का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जर्नादन प्रसाद निराला ने औचक निरीक्षण किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई अनियमितता पायी. निरीक्षण के दौरान देखा गया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव 18 जनवरी से नौ फरवरी तक विभाग को बिना सूचना के अनुपस्थित हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि
विद्यालय के किसी भी शिक्षक व शिक्षिका को प्रभार भी नहीं दिया है और अपनी मर्जी से मध्याह्न भोजन का संचालन कर रहा है. इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक मिला कर दस शिक्षक है. यहां वर्ग एक से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई होती है. विद्यालय में मौजूद दाखिला पंजी से लगभग 610 बच्चे नामांकित है. लेकिन बच्चों की उपस्थिति शून्य रहती है. प्रधानाध्यापक की लापरवाही एवं ढुलमूल रवैये के कारण विद्यालय की स्थिति काफी चरमरा सी गयी है. विद्यालय में शिक्षक तो समय से आते है. लेकिन पढाई के प्रति एक भी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी नहीं दिखाते है. यहीं नहीं विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्रधानाध्यापक लालबहादुर यादव अक्सर अपने विद्यालय को छोर गायब रहते है. वह विद्यालय कभी कभार ही आते है. जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक ही ऐसे करेंगे तो शिक्षक क्या करेंगे. निरीक्षण के दौरान देखा गया कि बच्चे नहीं रहने से विद्यालय के बरामदे में सभी शिक्षिका घूमते व धूप लगाते नजर आयी. कहीं कोई गप्पें मार रही थी तो कोई ठहाके से अपना समय व्यतीत कर रही थी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने परिभ्रमण के बारे में पूछा तो शिक्षिका ने बतायी कि तीन चार साल पूर्व एक बार गये थे. लेकिन तब से लेकर अब तक नहीं गये है. इस दौरान देखा गया कि विद्यालय में शौचालय का पाइप फूटा हुआ है. चापाकल की स्थिति ठीक नहीं है. जिसके कारण काफी परेशानी हो रही थी.
नियमित प्रधानाध्यापक को प्रभार देने में ठेंगा दिखा रहीं प्रभारी. सदर प्रखंड के तुनियाही उत्तर स्थित मध्य विद्यालय में विगत डेढ़ माह से नियमित प्रधानाध्यापक को प्रभार देने में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा आनाकानी की जा रही है. इस बात का खुलासा गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जर्नादन प्रसाद निराला के औचक निरीक्षण से हुआ. निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य संजुला कुमारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार को प्रभार देने में आनाकानी कर रही है. इससे विद्यालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को विद्यालय परिसर में मुखिया, सरपंच एवं विद्यालय के अध्यक्ष व सचिव द्वारा प्रभार देने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी. तब से ही प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्रधानाध्यापक को प्रभार देने में आनाकानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले को जिला शिक्षा पदाधकारी को पत्राचार किया गया है. उधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार ने आरोप लगाया है कि 2015 व 16 में मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना का राशि तो निकासी कर ली गयी है लेकिन छात्रों को परिभ्रमण पर नहीं भेजा गया. वहीं छात्रवृति की द्वितीय किस्त की राशि निकाल ली गयी है लेकिन छात्रों को नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रभार नहीं देने से विद्यालय संचालन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि 16 दिसंबर 2016 को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में योगदान देने के बाद वहां से प्रोन्नति पाकर 28 दिसंबर को प्रधानाध्यापक के तौर पर विद्यालय के लिए विरमित हुए. इसके बाद से आज तक उसी विद्यालय की शिक्षिका प्रभार नहीं दे रहे है. इस संबंध में विभाग को तीन बार पत्राचार किया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन