ट्रैक्टर की ठोकर से एक की मौत

Published at :09 Feb 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से एक की मौत

आलमनगर : रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत के सागर वासा वार्ड नंबर छह निवासी राजेंद्र मंडल के आठ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गया. इस संदर्भ में मृतक के पिता राजेंदर मंडल ने बताया कि मनीष घर से दुकान समान लाने के लिए निकला था. इस […]

विज्ञापन

आलमनगर : रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत के सागर वासा वार्ड नंबर छह निवासी राजेंद्र मंडल के आठ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गया. इस संदर्भ में मृतक के पिता राजेंदर मंडल ने बताया कि मनीष घर से दुकान समान लाने के लिए निकला था. इस दौरान घर के निकट ही सड़क पर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर काल बनकर आया और सामने मनीष कुमार को ठोकर मार दी. जिसके बाद मनीष कुमार जमीन पर गिर गया. ट्रैक्टर की रफ्तार इतना तेज था कि ब्रेक लगाते – लगाते सिर के ऊपर से गुजर गया. जिस वजह से उसकी मौत घटना स्थल पर हीं हो गया. वहीं थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया हैं. वहीं घटना के बाद चालक भागने में कामयाब रहा. वहीं आठ वर्षीय छात्र की मौत के बाद पंचायत गम में डूबा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन