ऑटो पलटने से महिला सहित आठ लोग गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

ऑटो में बैठे आठ यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये ऑटो चालक फरार हो गया और बाईक सवार भी मौका देखकर फरार हो गया मधेपुरा : सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के सवैला में मंगलवार को ऑटो पलटने से महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा […]
विज्ञापन
ऑटो में बैठे आठ यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये
ऑटो चालक फरार हो गया और बाईक सवार भी मौका देखकर फरार हो गया
मधेपुरा : सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के सवैला में मंगलवार को ऑटो पलटने से महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मियों ने बताया कि सिंहेश्वर से मधेपुरा ऑटो से आ रहे थे. इसी क्रम में मधेपुरा की ओर से आ रही ऑटो ने साइड लेने के क्रम में एक तेज रफ्तार से मधेपुरा से सिंहेश्वर जा रही बाइक सवार ने अनियंत्र होकर दोनों ऑटो के बीचोबीच फंस गया. जिससे सिंहेश्वर से मधेपुरा आ रही ऑटो ने अनियंत्रित होकर पलट गया. ऑटो में बैठे आठ यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये. मौके पर सिंहेश्वर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ऑटो चालक फरार हो गया और बाईक सवार भी मौका देखकर फरार हो गया. जख्मी में रिजवाना प्रवीन, बिजेंद्र राम, हजरा खातून, मो अनवर, ललिता देवी आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




