एसडीओ ने अनुपस्थित सभी पदाधिकारियों के एक दिन के वेतन पर लगायी रोक

Published at :09 Jan 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने अनुपस्थित सभी पदाधिकारियों के एक दिन के  वेतन पर लगायी रोक

घैलाढ : प्रखंड कार्यालय में रविवार के दोपहर मानव शृंखला को सफल बनाने लेकर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला व अंचलाधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के नौ पंचायतों प्रतिनिधियों व शिक्षक के साथ कार्यालय परिसर में बैठक की गयी. बैठक में एसडीओ संजय कुमार निराला ने अनुपस्थित पाये पदाधिकारी प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी प्रदीप […]

विज्ञापन

घैलाढ : प्रखंड कार्यालय में रविवार के दोपहर मानव शृंखला को सफल बनाने लेकर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला व अंचलाधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के नौ पंचायतों प्रतिनिधियों व शिक्षक के साथ कार्यालय परिसर में बैठक की गयी. बैठक में एसडीओ संजय कुमार निराला ने अनुपस्थित पाये पदाधिकारी प्रखंड मनरेगा

पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयंत रजक, सहकारिता पदाधिकारी रितेश कुमार, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार, प्रखंड बालविकास पदाधिकारी कुमारी श्वेता, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश तिवारी आदि शामिल हैं. एसडीओ ने अनुपस्थिति को देख कर इन सभी पदाधिकारियों पर खेद प्रकट करते हुए बताएं कि इन सभी लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई व वेतन पर भी रोक लगाने की बात बताई.मौके पर अंचलाधिकारी सतीश कुमार, घैलाढ़ पंचायत समिति सदस्य तरुण देवराम, पैक्स अध्यक्ष दीपनारायण कामतीराजस्व कर्मचारी ब्रजेश कुमार आदि कई शिक्षक एवं प्रतिनिधि इस बैठक में मौजूद थे.

4 किमी लंबी शृंखला की पुख्ता तैयारी: एसडीएम
बैठक दौरान एसडीओ ने बताया कि 21 जनवरी 2017 को बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला को सफल बनाने की इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों आदि को मद्य निषेध दिवस पर बनने वाले ऐतिहासिक मानव शृंखला शत – प्रतिशत सफल बनाने का एकजुटता दिखाये. उन्होंने बताया कि प्रखंड के प्रतिनिधियों में मुखिया सरपंच समिति सदस्य वार्ड सदस्य पंच सदस्य फैक्स अध्यक्ष पंचायत के सभी शिक्षकों आंगनबाड़ी सेविकाओं जीविका साक्षरता आशा आदि प्रखंड के सभी पदाधिकारीगण जो श्री दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय घैलाढ़ से होकर मिठाई चौक व गम्हरिया चौक तक जायेगी. जो कि 14 किलोमीटर लंबी होगी. इस दूरी को कवर करने के दौरान 200 मीटर की दूरी पर शिक्षक तैनात रहेंगे. जो 14 किलोमीटर की दूरी 6 सेक्टरों में मानव शृंखला बनेगी.
अचानक तबीयत खराब होने की वजह से भाग नहीं ले सकी.
आशा कुमारी, बीडीओ घैलाढ, मधेपुरा.
जिला में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही हूं. जिसके चलते बैठक में भाग नहीं ले पाई.
कुमारी श्वेता, सीडीपीओ, घैलाढ, मधेपुरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन