दो घरों के साथ दो दुकानें जलीं अगलगी में जलने से एक गाय की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

चौसा : चौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया ग्राम पंचायत में स्थित पालटेक्निक कॉलेज के आगे गत शनिवार की रात्रि करीब दो बजे भीषण आग लगने से फूस के बने दो घर समेत गाय का एक बच्चा व दो दुकान जल गयी. जानकारी के अनुसार करीब दो बजे रात्रि को जब सारे लोग भीषण ठंड में […]
विज्ञापन
चौसा : चौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया ग्राम पंचायत में स्थित पालटेक्निक कॉलेज के आगे गत शनिवार की रात्रि करीब दो बजे भीषण आग लगने से फूस के बने दो घर समेत गाय का एक बच्चा व दो दुकान जल गयी.
जानकारी के अनुसार करीब दो बजे रात्रि को जब सारे लोग भीषण ठंड में अपने – अपने घरों में सोये हुए थे. तभी यहां भीषण आग ने अपना तांडव मचाना शुरू किया. जब तक नींद से जगकर आदमी कुछ समझ पाते तब तक आग ने गाय के लिये बने फूस के दो बासा समेत सैलून व किराना दुकान को जला कर राख कर डाला. पीड़ित व पशुपालक वासुदेव मंडल ने रोते हुए बताया कि आग में बुरी तरह झुलस चुकी गाय को तो मैंने किसी तरह निकाल लिया. परंतु उठ रही भीषण आग की लपटों ने हमें खूंटी से बंधे गाय के बच्चे तक पहुंचने नहीं दिया. वहीं एक बछड़े ने दम तोड़ दिया. सैलून व किराना दुकानदार मुकेश ठाकुर ने बताया कि अन्य दिनों के तरह हमलोग दुकान बंद कर सोने चले गये थे. सुबह शोरगुल सुन जब में भागता हुआ यहां तक पहुंचा,
तब तक मेरा दोनों दुकान जलकर राख हो चुका था. मुकेश ठाकुर ने बताया कि मैंने अपने परिवार के भरण – पोषण के लिये उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक धुरिया से ऋण लेकर अपना स्वरोजगार किया था. परंतु शनिवार की रात्रि मेरे लिये काल बनकर आई और मेरा सारे सपनों को जलाकर राख कर डाला.
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अभिषेक दत्त उर्फ विक्की सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मारुति नंदन सिंह उर्फ बूआ बाबू, समाजसेवी कुंदन घोषईवाला, मुखिया प्रतिनिधि विनोद प्रसाद यादव, गोपाल कुमार यादव, वार्ड सदस्य उदय मंडल, धनराज सिंह, राकिब उर्फ लीलो, कुणाल भगत, अभिषेक कुमार आदि ने घटना स्थल पर पहुंच पीड़ितों से मुलाकात किया. दु:ख की इस घड़ी में यथासंभव मदद का भरोसा भी दिया.
जले घर व मवेशी को दिखाते पीड़ित.
डरे-सहमे लोगों ने प्रशासन से लगायी गुहार
भीषण ठंड में अज्ञात कारणों से लगे भीषण आग से पालिटेक्निक कॉलेज के आसपास पूर्व से रह रहे दर्जनों पशुपालकों तथा दुकानदारों में एक अनहोनी घटना का डर सा महौल व्याप्त कर दिया है. पीड़ितों ने अंचलाधिकारी चौसा व थानाध्यक्ष चौसा को उक्त घटना का लिखित आवेदन देकर उचित सरकारी सहायता के लिये गुहार लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




