नये साल पर नीतीश कुमार का स्टूडेंट्स को तोहफा, 2017 से कॉलेज-यूनिवर्सिटी में Wi-Fi फ्री

Updated at : 16 Dec 2016 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
नये साल पर नीतीश कुमार का स्टूडेंट्स को तोहफा, 2017 से कॉलेज-यूनिवर्सिटी में Wi-Fi फ्री

मधेपुरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी निश्चय यात्रा के चौथे चरण के दूसरे दिन मधेपुरा में कहा कि नये साल 2017 की शुरुआत से ही उनकी सरकार राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में Wi-Fi की सुविधा दी जायेगी. इसके साथ ही उन्होंने सरकारी सुविधा के तौर मिलने फ्री […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी निश्चय यात्रा के चौथे चरण के दूसरे दिन मधेपुरा में कहा कि नये साल 2017 की शुरुआत से ही उनकी सरकार राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में Wi-Fi की सुविधा दी जायेगी. इसके साथ ही उन्होंने सरकारी सुविधा के तौर मिलने फ्री Wi-Fi और इंटरनेट के दुरुपयोग न करने की अपील की.

मधेपुरा की चेतना सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चेतना सभा में अपने संबोधन के दौरान राज्य में संचालित कुशल युवा कार्यक्रम की चर्चा भी की. उन्होंने कहा कि बिहार में कौशल विकास केंद्र की भूमिका अहम और प्रभावशाली है. इसी का नतीजा है कि समाज में शांति स्थापित होने के साथ पारिवारिक स्थिति में सुधार आया है.

इसके साथ ही, उन्होंने शराबबंदी के बाद राज्य के परिवारों, सामाजिक परिवेश और आर्थिक स्तर पर हो रहे कारोबारी सुधार की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद बीते सात महीनों के दौरान बाजार में बिक्री का आंकड़ा बढ़ा है. उन्होंने कहा कि बाजार में सिलाई मशीन और रेडीमेड कपड़ों की बिक्री और मांग में इजाफा हुआ है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इन दोनों वस्तुओं की मांग और बिक्री में कितने फीसदी का इजाफा हुआ है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधेपुरा के चेतना सभा में कहा कि अब सूबे के हर घर जल की योजना पूरी होगी और हर गांव की गली-नाली पक्की होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर घर में बिजली होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक शिकायत कानून अनूठा है और पुरानी पड़ी जन-शिकायतों का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुरानी योजनाओं का क्रियान्वयन करना महागंठबंधन के साझा कार्यक्रम में शामिल है. मैं सरकार के मधेपुरा में सात निश्चय योजनाओं के बारे में जानने आया हूं. इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी निश्चय यात्रा के चौथे चरण के पहले दिन सुपौल की यात्रा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन