अंचलाधिकारी मांगों को लेकर गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
अंचलाधिकारी मांगों को लेकर गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अंचलाधिकारी मांगों को लेकर गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

विज्ञापन

सिंहेश्वर. एक महीने से कर्मचारी की हड़ताल के बाद अंचलाधिकारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चये गये. इससे दाखिल- खारिज से लेकर जाति- आवासीय, आय प्रमाण पत्र तक का कार्य प्रभावित हो रहा है. जिले के सिंहेश्वर सहित सभी अंचल कार्यालय में पिछले एक महीने से राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर रहने से प्रशासनिक कार्यों पर व्यापक असर देखने को मिला है. बताया कि बिहार राजस्व सेवा के नियमावली के अनुसार अंचल अधिकारी के बाद डीसीएलआर के पद पर प्रोन्नत किया जाना था, लेकिन डीसीएलआर पद पर पदस्थापित नहीं करते हुए एडीएलओ पद पर पदस्थापित कर दिया गया. राजस्व सेवा संघ ने पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. पटना उच्च न्यायालय ने भी डीसीएलआर के पद पर राजस्व सेवा के अधिकारी के पदस्थापन के लिए आदेश पारित किया, लेकिन विभाग के द्वारा पदस्थापन ना करते हुए अनुमंडल राजस्व अधिकारी का पद सृजित कर दिया. बिहार राजस्व सेवा संघ जब तक पुन: डीसीएलआर के पद पर पदस्थापन नहीं होता है तब तक हड़ताल पर रहेंगे. वहीं दूसरी तरफ बुधवार देर शाम तक सीओ का प्रभार बीडीओ को देने की प्रक्रिया चल रही थी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन