दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुमारखंड. थाना क्षेत्र के बैसाढ़ पंचायत में 26 जनवरी को एक महिला के साथ फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर नीतीश कुमार ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया. वहीं वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर चुप रहने की धमकी दी. पीड़ित महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपित युवक के तलाश में जुटी थी. थानाध्यक्ष रंजन ने पुलिस टीम के साथ सोमवार की शाम रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर आरोपित एरिया मैनेजर को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया. मैनेजर भर्राही थाना क्षेत्र के भदौल वार्ड संख्या तीन निवासी दिनेश यादव के पुत्र नीतीश कुमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










