साढ़े चार लाख के जेवरात व सामान की चोरी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

साढ़े चार लाख के जेवरात व सामान की चोरी
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर सरोपट्टी स्थित एक सुने घर से चोरों ने 70 हजार रुपये नकद समेत लगभग साढ़े चार लाख रुपये का जेवरात व अन्य सामान चुरा लिया. पीड़ित लालपुर सरोपट्टी वार्ड संख्या छह निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि वह पटना गया था. इस बीच घर में कोई भी नहीं था. दूसरे दिन जब घर आया, तो घर का गेट खुला हुआ था. सामान बिखरा हुआ था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. जांच की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










