बारिश से कहीं खुशी कहीं गम

मधेपुरा:शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई बूंदा-बांदी से जहां किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं शहर का अधिकांश भाग तालाब में तब्दील हो गया. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में जमे कीचड़ व जलजमाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया. वहीं मुरलीगंज भलनी के किसान भागेश्वर यादव के […]
मधेपुरा:शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई बूंदा-बांदी से जहां किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं शहर का अधिकांश भाग तालाब में तब्दील हो गया. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में जमे कीचड़ व जलजमाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया. वहीं मुरलीगंज भलनी के किसान भागेश्वर यादव के शब्दों में यह बारिश नहीं अमृत बरसा है. इस बारिश से किसानों में कहीं खुशी तो कही गम का माहौल था. शुक्रवार को दिन भर हुई झमाझम की बारिश से गेहूं, मक्का, सूर्यमुखी सहित अन्य फसलों को फायदा हुआ है. वहीं आलू व दहलन की खेती को भारी नुकसान होने के कारण किसानों में मायूसी छायी हुई है.
क्या कहते हैं किसान
सिंहेश्वर सरोपट्टी के किसान उदय कुमार उर्फ राजू सिंह कहते हैं कि इस बारिश ने मन में खुशी भर दिया है. किसान को इस बारिश का बेसब्री से इंतजार था. गेहूं, मक्का सहित अन्य फसलों को इससे काफी फायदा होगा. गम्हरिया के इटवा जिवछपुर के किसान रविंद्र यादव कहते हैं इस बारिश ने फिलवक्त आगे की पटवन के खर्चे से निजात दिला दी है. जिवछपुर के किसान संजय सिंह व ङिकू सिंह कहते हैं कि इस वक्त गेहूं को मिला पानी भोला बाबा की कृपा है. नेहालपट्टी के किसान विनोद यादव ने कहा कि बारिश हुई है तो खेतों को राहत मिली है. पटोरी के किसान आशीष कुमार कहते हैं कि इस बारिश के होने से खेतों में नमी आ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










