किशोरी को फुसला कर भगाने का आरोप

कुमारखंड : कुमारखंड थाने बेलाड़ी ओपी स्थित शिवनगर जमुहा गांव में एक युवक अपनी चचेरी बहन को फुसला कर घर से भगा ले गया. जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक अमित कुमार अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था. मंगलवार की संध्या करीब 4.30 बजे युवक के बुलावे पर किशोरी गांव स्थित स्कूल के समीप […]
कुमारखंड : कुमारखंड थाने बेलाड़ी ओपी स्थित शिवनगर जमुहा गांव में एक युवक अपनी चचेरी बहन को फुसला कर घर से भगा ले गया. जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक अमित कुमार अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था. मंगलवार की संध्या करीब 4.30 बजे युवक के बुलावे पर किशोरी गांव स्थित स्कूल के समीप गयी.
जहां तीन मोटरसाइकिल पर चार युवक पहले से मौजूद था. अमित कुमार मोटरसाइकिल पर किशोरी को बैठा कर फरार हो गया. लड़की कक्षा नौ की छात्र बतायी जा रही है. इधर लड़की के पिता ने बेलारी ओपी पुलिस को दिये अपने फर्द बयान में आरोप लगाया कि गांव के ही अमित कुमार व अन्य तीन युवक उसकी पुत्री को घर से बहला फुसला कर स्कूल के समीप बुलाया व मोटरसाइकिल पर बैठा कर फरार हो गया. बेलारी ओपी के एएसआइ महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










