बदल देंगे सूबे की तसवीर

मधेपुरा : युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के सामने युवा शक्ति की ओर से आयोजित महाधरना को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में उद्योग नहीं है, जो थे वे भी शुरू नहीं कराये जा सके हैं. स्कूलों […]
मधेपुरा : युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के सामने युवा शक्ति की ओर से आयोजित महाधरना को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में उद्योग नहीं है, जो थे वे भी शुरू नहीं कराये जा सके हैं. स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है. हर प्रखंडों पर दलालों का कब्जा है. गरीब इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं. भ्रष्टाचार चरम पर है. भूख से मौत हो रही है. अपराध बढ़े हैं. हत्या व अपहरण आम बात हो गयी, लोग भय के माहौल में जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर
मुङो मौका मिले तो 12 घंटे में स्कूलों की स्थिति को सुधार देंगे और गांव-गांव में ऐसा अस्पताल बनवायेंगे कि लोगों को इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा. सूबे की तसवीर बदल देंगे. धरना की अध्यक्षता युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष गौतम सागर रामा ने की. धरना कार्यक्रम के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










