संकल्प रैली से लौट रही मिनी बस पलटी एक दर्जन सवार घायल

Published at :07 Feb 2014 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
संकल्प रैली से लौट रही मिनी  बस पलटी एक दर्जन सवार घायल

मधेपुरा /गम्हरिया. जदयू द्वारा आहुत संकल्प रैली में सहरसा से भाग लेकर लौट रहे जदयू कार्यकर्ताओं से भरी एक बस जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी गांव के समीप चालक की लापरवाही से पलट गयी. इस दुर्घटना में करीब दस यात्रि गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. जिनमें चार की हालत चिंता जनक […]

विज्ञापन

मधेपुरा /गम्हरिया. जदयू द्वारा आहुत संकल्प रैली में सहरसा से भाग लेकर लौट रहे जदयू कार्यकर्ताओं से भरी एक बस जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी गांव के समीप चालक की लापरवाही से पलट गयी. इस दुर्घटना में करीब दस यात्रि गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. जिनमें चार की हालत चिंता जनक बतायी जा रही है. सभी घायलों को थानाध्यक्ष वकील प्रसाद यादव व बभनी पंचायत की मुखिया छाया देवी, पूर्व मुखिया मानिक सिंह के द्वारा तत्काल स्थानीय पीएचसी पहुंचाया गया है.

समाचार प्रेषण तक सभी घायलों का प्रारंभिक उपचार पीएचसी में किया जा रहा है. सभी घायल बभनी पंचायत के निवासी बताये जा रहे है. इस दुर्घटना में कई महिलाओं को भी गंभीर चोट लगी है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सहरसा से करीब 50 यात्रियों को लेकर जानकी ट्रेवल्स बभनी के लिए चली थी . बभनी पंचायत के धुनहा गांव के समीप तीखा मोड़ रहने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया. और गाड़ी बगल के गडढे में जा पलटी. यात्रियों की चीख पुकार को सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे, और वाहन में दबे यात्रियों को आपसी सहयोग से कड़ी मेहनत कर बाहर निकाला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन