गबन पर न्यास के सदस्यों ने जतायी चिंता, कहा होगी कार्रवाई

Published at :02 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
गबन पर न्यास के सदस्यों ने जतायी चिंता, कहा होगी कार्रवाई

गबन पर न्यास के सदस्यों ने जतायी चिंता, कहा होगी कार्रवाई — कृप्या इस खबर को मंदिर गबन वाली खबर में बॉक्स में दें –प्रतिनिधि.मधेपुरा.जिले के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर की व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के गठित सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मंदिर में गबन के मामले को गंभीरता से लिया है. […]

विज्ञापन

गबन पर न्यास के सदस्यों ने जतायी चिंता, कहा होगी कार्रवाई — कृप्या इस खबर को मंदिर गबन वाली खबर में बॉक्स में दें –प्रतिनिधि.मधेपुरा.जिले के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर की व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के गठित सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मंदिर में गबन के मामले को गंभीरता से लिया है. न्यास समिति के सदस्य डा जय कृष्ण मेहता ने कहा कि मंदिर की संपत्ति को निजी लाभ में उपभोग करने या छूने से पहले भी लोगों को लाख बार सोचना चाहिए. लेकिन सिंहेश्वर मंदिर की व्यवस्था में ऐसी बातें सूनी जा रही है. उन्होंने इस पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि गबन के मामले में न्यास समिति कठोर कदम उठायेगी. ऐसे मामलों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. वहीं न्यास समिति के सदस्य प्रो सत्यजीत यादव ने कहा कि मंदिर में इस तरह की वित्तीय अनियमितता कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. मंदिर की संपत्ति का उपयोग जन कल्याण व समाज कल्याण पर किया जाना है, यही न्यास का उद्देश्य है. न्यास का कर्मी हो या कोई अन्य व्यक्ति अगर अपनी निजी लाभ के लिए मंदिर की संपत्ति का उपयोग कर रहे है तो वे सावधान हो जाये. अब सिंहेश्वर मंदिर की संपत्ति का दुरुपयोग या हेराफेरी करने वालों की दुकान बंद होनी तय है. न्यास समिति यथाशीघ्र ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन