अस्थायी कर्मचारियों के हड़ताल से विवि का काम काज रहा ठप

Published at :02 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
अस्थायी कर्मचारियों के हड़ताल से विवि का काम काज रहा ठप

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में शुक्रवार को विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के बैनर तले अस्थायी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे. इस दौरान स्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए काम काज को ठप कर दिया. इससे पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी अस्थायी कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में शुक्रवार को विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के बैनर तले अस्थायी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे. इस दौरान स्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए काम काज को ठप कर दिया. इससे पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी अस्थायी कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक एक कर सभी कार्यालय व विभागों को शांतिपूर्वक बंद कराया.

स्थायी कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को दिन भर विवि का काम काज ठप रहा. मौके पर विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि विवि मुख्यालय में अस्थायी कर्मचारियों की सेवा स्थायीकरण किये बिना विवि प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से बहाली की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. यह 03 मार्च 2016 को विवि प्रशासन एवं विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के बीच हुए समझौते के विरुद्ध हो रहा है. अस्थायी कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघ ने आंदोलन का निर्णय लिया है.

आंदोलन के पहले चरण में शुक्रवार को एक दिवसीय कलबंद सांकेतिक हड़ताल किया गया है. उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन अस्थायी कर्मचारियों की सेवा स्थायीकरण होने के बाद ही आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया अपनाये अन्यथा संघ के निर्णय के आलोक में उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस दौरान सभी अस्थायी कर्मचारी के साथ-साथ स्थायी कर्मचारी भी मौजूद थे. उधर, कर्मचारियों के हड़ताल के कारण दूर दराज से आवश्यक कार्यों से आने वाले छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर छात्राएं परेशान रही. छात्र-छात्राओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा. हालांकि हड़ताल के दौरान विवि के पदाधिकारी मौजूद थे. लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण कोई कार्य नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन