दलित, पिछड़ों व लाचार लोगों के लिए है लोजपा: रामचंद्र पासवान

Published at :02 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
दलित, पिछड़ों व लाचार लोगों के लिए है लोजपा: रामचंद्र पासवान

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में शुक्रवार को लोजपा का सम्मेलन हुआ. मौके पर दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोजपा के सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा कि लोजपा का गठन ही दलित, पिछड़ों व लाचार लोगों को न्याय दिलाने के लिए हुआ है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि राज्य […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में शुक्रवार को लोजपा का सम्मेलन हुआ. मौके पर दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोजपा के सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा कि लोजपा का गठन ही दलित, पिछड़ों व लाचार लोगों को न्याय दिलाने के लिए हुआ है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि राज्य में अपराध व भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गयी है. एक ओर राज्य की आधी से अधिक आबादी सूखे व बाढ़ से प्रभावित है.

वहीं राज्य के मुखिया मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य की बदहाल स्थिति के खिलाफ मोर्चा खोलें. अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सरकार को लाचार व विवश कर दें. सासंद ने कहा कि माननीय रामविलास पासवान का आह्वान है कि इस अहंकारी सरकार से राज्य के लोगों को मुक्त करना है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते कहा कि बाढ़ व सुखाड के मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है. इस मौके पर सांसद ने कार्यकर्ताओं की बातों को गौर से सुना तथा समस्या दूर करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं हो सकता है. इससे पहले कार्यक्रम का उदघाटन सांसद रामचंद्र पासवान ने फीता काट कर किया. मौके पर लोजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान सहित जिला इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को पाग व माला पहना कर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद नूतन सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों का ताडंव लगातार बढ़ता जा रहा है.

सूबे में अपराध सभी चरम सीमा पार कर चुकी है. लेकिन यह राज्य की नीतीश सरकार है कि चैन की नींद सो रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी करें. इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि सभी को साथ ले कर पार्टी हित में कार्य करे. उन्होंने पार्टी की एकता व अखंडता पर बल दिया. वहीं ई. बीएन सिंह ने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है.

इस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है और दिया जाता है. प्रदेश प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अपने माननीय नेता रामविलास पासवान के सपनों को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लें. व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंदरचंद्र बोथरा ने कहा कि लोजपा कार्यकर्ता संगठन को सक्रिय बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इसके लिए अभी से तैयार रहना पड़ेगा. सम्मेलन को किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष मदन यादव,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के युगल निषाद,प्रदेश प्रतिनिधि केशव सिंह,दलित सेना के संजय पासवान,आलमनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह, सिंहेश्वर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, नंदन कुमार सिंह सहित अन्य ने भी कार्यकताओं को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुमार रमण कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन