बाढ़ व सुखाड़ पीड़ित किसानों का धरना

Published at :02 Sep 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ व सुखाड़ पीड़ित किसानों का धरना

मधेपुरा : माहरणालय के समक्ष बाढ़ एवं सुखाड़ पीड़ित किसानों ने फसल क्षति मुआवजा देने, बकाये डीजल अनुदान का भुगतान करने, फसल का लाभकारी मूल्य देने, खराब पड़े स्टेट बोरिंग को चालू कराने, सभी नहरों की सफाई कर पानी देने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को धरना दिया. धरना का नेतृत्व किसान सभा […]

विज्ञापन

मधेपुरा : माहरणालय के समक्ष बाढ़ एवं सुखाड़ पीड़ित किसानों ने फसल क्षति मुआवजा देने, बकाये डीजल अनुदान का भुगतान करने, फसल का लाभकारी मूल्य देने, खराब पड़े स्टेट बोरिंग को चालू कराने, सभी नहरों की सफाई कर पानी देने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को धरना दिया.

धरना का नेतृत्व किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह, जिला सचिव रमण कुमार, कामेश्वर प्रसाद यादव, जगत नारायण शर्मा, बीरेंद्र मेहता, उमाकांत सिंह, टूकेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार आदि नेता कर रहे थे. धरना को संबोधित करते हुए किसान नेता एवं भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है. किसान बाढ सुखाड़ एवं कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करता है.

इनके फसलों का लाभ कारी मूल्य नहीं मिलता. सरकारी दर पर खाद, बीज नहीं मिलता, सिंचाई की व्यवस्था नहीं है. भाकपा नेता ने कहा कि किसानों के इस देश में कोई स्पष्ट कृषि नीति नहीं है. उन्होंने संसद के अंदर रेल बजट के तरह कृषि बजट अलग से पेश करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किसानों को दस हजार मासिक पेंशन देने, बाढ सुखाड़ एवं बिजली संकट का स्थायी निदान करने तथा रंगनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की.

किसान सभा के जिला सचिव रमण कुमार ने जमीन दाखिल खारीज एवं केसीसी व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनयमितता पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों की अनदेखी गंभीर परिणाम होंगे. भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने एवं सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर ससमय किसानों का फसल खरीदने की मांग की. इस अवसर पर मजदूर नेता बीरेंद्र नारायण सिंह, युवा नेता शंभु क्रांति, मो जहांगीर, अमरेंद्र सिंह, जय प्रकाश महतो, दिगंबर झा, बैजनाथ सिंह, अशोक मेहता, मो चांद, बिंदेश्वरी यादव, श्याम यादव, फनेश्वर यादव आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन