बाढ़ को देख कर बीएनएमयू में बढ़ायी गयी नामांकन की तिथि

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2016-17 में नामांकन की तिथि 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गयी है़ बताया जा रहा है कि विवि अंतर्गत विभिन्न जिलों में आयी बाढ़ व विगत दिनों विवि परिसर में संयुक्त छात्र संगठन के आंदोलन से नामांकन कार्य पूर्ण नहीं हो सका […]
मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2016-17 में नामांकन की तिथि 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गयी है़ बताया जा रहा है कि विवि अंतर्गत विभिन्न जिलों में आयी बाढ़ व विगत दिनों विवि परिसर में संयुक्त छात्र संगठन के आंदोलन से नामांकन कार्य पूर्ण नहीं हो सका था़ जिसके कारण सैकड़ों छात्र स्नातक प्रथम खंड में नामांकन से वंचित रह गये थे़ विवि प्रशासन ने छात्र हित को देखते हुए नामांकन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है़ इस संबंध में विवि प्रशासन ने विवि अंतर्गत सभी अंगीभूत एवं संबंद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




