टोला सेवकों ने बनायी संघर्ष समिति

Published at :26 Aug 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
टोला सेवकों ने बनायी संघर्ष समिति

मधेपुरा : टोला सेवकों ने अपने अधिकार की प्राप्ति के लिये संघर्ष समिति का गठन किया है. जिले के तीन प्रखंड मधेपुरा, गम्हरिया और शंकरपुर प्रखंड के टोला सेवकों ने 11 माह तक काम किया और इसके बाद उनके वेतन को बंद कर दिया गया. शेष दस प्रखंडों में टोला सेवक पहले की तरह काम […]

विज्ञापन

मधेपुरा : टोला सेवकों ने अपने अधिकार की प्राप्ति के लिये संघर्ष समिति का गठन किया है. जिले के तीन प्रखंड मधेपुरा, गम्हरिया और शंकरपुर प्रखंड के टोला सेवकों ने 11 माह तक काम किया और इसके बाद उनके वेतन को बंद कर दिया गया. शेष दस प्रखंडों में टोला सेवक पहले की तरह काम कर रहे हैं और उन्हें मानदेय भी प्राप्त हो रहा है.

अब इन टोला सेवकों ने मिल कर बैठक आयोजित कर संघर्ष समिति बनायी है. सर्वसम्मति से समिति का संरक्षक समाजसेवी शौकत अली को बनाया गया. बैठक में तीनों प्रखंड के अलग-अलग संयोजक बनाये गये. बैठक में अरूण ऋषिदेव को मधेपुरा, राजेश सरदार को शंकरपुर एवं उमाशंकर रजक को गम्हरिया का संयोजक बनाया गया. बैठक में दर्जनों टोला सेवक और उनके परिवार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन