लिटियाही-बैजनाथपुर सड़क की हालत ठीक नहीं

मधेपुरा : लिटयाही-बैजनाथपुर जाने वाली सड़क की हालत ठीक नहीं है. लोग परेशान हैं और प्रशासनिक अमला बेफिक्र. इन दिनों सड़कों की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है. खास कर बारिश से तो स्थिति और भी नारकीय हो जाती है. वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. गत दिनों हुई घंटों […]
मधेपुरा : लिटयाही-बैजनाथपुर जाने वाली सड़क की हालत ठीक नहीं है. लोग परेशान हैं और प्रशासनिक अमला बेफिक्र. इन दिनों सड़कों की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है. खास कर बारिश से तो स्थिति और भी नारकीय हो जाती है. वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है.
गत दिनों हुई घंटों बारिश ने सड़क की पोलपट्टी खोल कर रख दी है. सड़क इतनी जर्जर है कि छोटे से लेकर बड़े वाहनों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. अब तो लोग मुख्य मार्ग छोड़ नहर मार्ग से आने-जाने लगे हैं. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बभनी एसबीआइ बैंक के पास बड़ा गड्ढा बन गया है. वहीं भागवत चौक पर भी जलजमाव होता है. फुलकाहा के गुप्ता टोला में बड़ा गड्ढा बन गया है. जीवछपुर मुसलिम टोला के पास बड़ा गड्ढा बन चुका है. साथ ही घैलाढ़ प्रखंड के पथराहा चौक पर झील जैसा स्थिति बन चुकी है.
कई अन्य मुख्य मार्ग पर जलजमाव के कारण सड़कें टूट चुकी है. बारिश के कारण जल जमाव की समस्या से लोग त्रस्त रहते है. इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार लोगों ने आवाज उठायी. लेकिन इस ओर किसी अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कभी ध्यान नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




