मछली पकड़ने के दौरान डूब कर युवक की मौत

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के बाबा निशीहर पुर मंदिर के समीप नदी में मछली मारने के दौरान गहरा पानी में पैर फिसलने एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार सोनवर्षा पंचायत के वार्ड नंबर तीन निशीहरपुर निवासी तेजनारायण सरदार बाबा निशिहर नाथ मंदिर के निकट से गुजरने वाले नदी में मछली पकड़ने […]
शंकरपुर : थाना क्षेत्र के बाबा निशीहर पुर मंदिर के समीप नदी में मछली मारने के दौरान गहरा पानी में पैर फिसलने एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार सोनवर्षा पंचायत के वार्ड नंबर तीन निशीहरपुर निवासी तेजनारायण सरदार बाबा निशिहर नाथ मंदिर के निकट से गुजरने वाले नदी में मछली पकड़ने के लिए दिन के करीब गये हुए थे. मछली पकड़ने के दौरान ही पेड़ अचानक फिसल गया. जिससे वह नदी के तेज व गहरे पानी में डूब गया.
जब तक मंदिर प्रांगण के दुकानदार और स्थानीय लोग पहुंच कर उसको बचाते तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था. काफी खोज बीन के बाद शव को बाहर निकाला गया. तब तक उनकी मौत हो गई थी. मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर में चीख पुकार मच गयी. मृतक अपने पीछे चार पुत्री और पत्नी को छोड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




