पत्रकारिता को आंदोलन बनाने वाले देवाशीष बोस नहीं रहे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार में एक दशक पूर्व तक पत्रकारिता के हस्ताक्षर माने जाने वाले देवाशीष फेफड़े के कैंसर से थे पीड़ित मधेपुरा : बिहार मे एक दशक पूर्व तक पत्रकारिता के हस्ताक्षर माने जाने वाले सशक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता डा देवाशीष बोस का रविवार को जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. डा […]
विज्ञापन
बिहार में एक दशक पूर्व तक पत्रकारिता के हस्ताक्षर माने जाने वाले देवाशीष फेफड़े के कैंसर से थे पीड़ित
मधेपुरा : बिहार मे एक दशक पूर्व तक पत्रकारिता के हस्ताक्षर माने जाने वाले सशक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता डा देवाशीष बोस का रविवार को जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. डा बोस विगत कई साल से फेफड़े के कैंसर से जंग कर रहे थे. इस खबर से पूरे नगर एवं बिहार सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी है. पूर्वाह्न में हुए उनके निधन के बाद नेताजी सुभाष पथ, वार्ड नं-09 स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजिलि देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा. सोमवार को उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जायेगा.
डा बोस का जन्म 22 दिसंबर 1962 में हुआ था. उनकी मां शेफाली बोस मधेपुरा में शिक्षिका रही थीं. वह बीस वर्ष से अधिक से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के संवाददाता थे.
अतुलनीय है समाज में डाॅ बोस का योगदान : डा बोस को प्रशासनिक तथा न्यायिक अधिकारियों में में भी काफी सम्मान प्राप्त था. उन्होने जेपी आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी. वह विभिन्न शैक्षिक, समाजिक संगठनों और ट्रस्ट से संबद्ध थे. उन्होंने मुरलीगंज पुलिस गोली कांड के विरुद्ध छात्र-जन प्रतिरोध का नेतृत्व तथा सरकार और आंदोलनकारियों के बीच वार्ताकार की भूमिका निभायी.
पाये कई पुरस्कार : डा देवाशीष बोस को हिन्दी पत्रकारिता हेतु वर्ष 1993 में समय साहित्य सम्मेलन, पुनसिया,भागलपुर की ओर से राजेन्द्र माथुर कुल कलाधर की उपाधि से सम्मानित किया गया. उन्हें विद्यावाचस्पति की उपाधि दी गयी. नेहरू युवा केन्द्र की ओर से 1993 में सम्मानित किया गया. 2008 में नई दिल्ली के कंस्टीट्यशनल क्लब में आकाशवाणी के सर्वोत्तम पत्रकार का सम्मान मिला. अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में मिथिला विभूति के सम्मान से चेन्नई में सम्मानित किये गये. 2011 में भारतीय दूतावास, काठमांडो के द्वारा भारत-नेपाल मैत्री के लिए आयोजित सेमिनार में आलेख पाठ सम्मानित हुए. 2012 में इप्टा के द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के दीर्घ सेवा के लिए स्मृति चिन्ह से सम्मानित.
13 लीटर महुआ शराब बरामद : कुमारखंड. कुमारखंड श्रीनगर थाना के कोसी कलोनी रहटा के समीप अखिलेश मंडल के आवास से उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने छापा मारकर 13 लीटर महुआ शराब बरामद करने में सफलता पाई है. मौके पर अखिलेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार कोसी कलोनी स्थित निवासी अखिलेश मंडल आवास से चोरी छिपे महुआ का धंधा कर रहा था. इसकी उत्पाद विभाग के अधिकारियों को मिली. गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष महेश कुमार के साथ उत्पाद विभाग के पदाधिकारी महेश दत्त मिश्र ने छापेमारी कर अखिलेश मंडल के घर से 13 लीटर शराब बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




