एपीएचसी को इलाज की दरकार

Published at :22 Aug 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
एपीएचसी को इलाज की दरकार

अव्यवस्था . कहीं भवनहीन हैं उप स्वास्थ्य केंद्र, तो कहीं कर्मी नहीं उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में 14 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं. दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हैं. लेकिन, इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर न, तो डाॅक्टर हैं और न एएनएम. यही नहीं कहीं तो एपीएचसी को अपना भवन भी नहीं है. इससे लोगों को भारी परेशानी है. […]

विज्ञापन

अव्यवस्था . कहीं भवनहीन हैं उप स्वास्थ्य केंद्र, तो कहीं कर्मी नहीं

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में 14 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं. दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हैं. लेकिन, इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर न, तो डाॅक्टर हैं और न एएनएम. यही नहीं कहीं तो एपीएचसी को अपना भवन भी नहीं है. इससे लोगों को भारी परेशानी है.
उदाकिशुनगंज : सरकार द्वारा ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य उपकेंद्र खोल दिये गये हैं. लेकिन उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी दयनिय है. जब स्वास्थ्य केंद्र ही अपने निर्माण पर रो रहा है मरीजों का का क्या इलाज करेगा.
लेकिन स्थिति यह है कि कई स्वास्थ्य केंद्र की योजनाएं फाइलों में दबी है. कुछ के भवन इतने जर्जर है कि उन्हें ही इलाज की जरूरत है. अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र एएनएम के भरोसे है. वे भी ज्यादातर अनुपस्थित ही रहती है. दूसरी ओर डाक्टर कर्मियों की कमी का रोना रोते हैं. उदाकिशुनगंज प्रखंड़ के सभी 16 पंचायतों में 14 उपस्वास्थ्य केंद्र, तीन अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा कई वर्ष पूर्व की गयी. इसमें से दस उपस्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर, मधुवन,
आनंदपुरा, बराटेनी, शहजादपुर करौती, बीड़ीरणपाल, बुधमा, रहठा का भवन फनहन में तथा मंजौर जो थाना के पीछे है सभी को अपना भवन है. शेष 14 उप स्वास्थ्य केन्द्र उदाकिशुनगंज, सिंगापुर, रामपुर खोड़ा, कुमारगंज, नयानगर, रामपुर, डेहरु, परिहारपुर, फनहन, छर्रापट्टी, बरही गोढ, जोतैली, गोपालपुर खाड़ा वन, खाड़ा टू अतिरिक्त स्वास्थय केंद्र खाड़ा, गोपालपुर का भवन निर्माण का कार्य फाइलो में दबा है. बाकी एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र मंजौरा बस कहने के लिए है.
इन केंद्र पर एक एनएम तथा एक ऑन काल डाक्टर जिसकी ड्यिूटी पीएचसी उदाकिशुनगंज में भी है. वह भी ज्यादार बंद अवस्था में पड़ा रहता है. 2012 ई से पूर्व की स्थिति देखे तो 11 उपस्वास्थ्य केन्द्र उदाकिशुनगंज, रामपुर खोड़ा, मधुबन, आनंदपुरा, करौती, बराटेनी, लक्ष्मीपुर, रहठा, बीड़ी रणपाल जोतैली, नयानगर तथा 2 अतिरिक्त स्वास्थय केंद्र गोपालपुर मंजोरी में एएनएम पदस्थापित थे. जिसे वर्तमान समय में हटा दिया गया. हालांकि पूर्व मे कार्यरत रहने के बाद भी एएनएम सिर्फ टीकाकरण के दिन या फिर पल्स पोलियो कार्यक्रम के दिन दिखाई देती हैं.
कहते हैं स्वास्थ्य प्रबंधक
प्रखंड के सभी 16 पंचायतों के लिए 14 उपस्वाथ्य केंद्र दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र दिया गया है. 14 उपस्वास्थ्य केंद्र तथा 2 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को भवन नहीं है. भवन बनाने की बात पर उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात बतायी गयी.
संजीव कुमार वर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन