लूट से शहरवासियों में दहशत

Published at :29 Jul 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
लूट से शहरवासियों में दहशत

अपराध . दो दिन में शहर में हुई लूट की तीन घटनाएं, पुलिस मौन शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल है. दो दिनों में लूट की तीन बड़ी घटनाएं होने से खास तौर पर शहर के व्यवसायी वर्ग भयभीत हैं. लेकिन, पुलिस अब तक किसी भी घटना […]

विज्ञापन

अपराध . दो दिन में शहर में हुई लूट की तीन घटनाएं, पुलिस मौन

शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल है. दो दिनों में लूट की तीन बड़ी घटनाएं होने से खास तौर पर शहर के व्यवसायी वर्ग भयभीत हैं. लेकिन, पुलिस अब तक किसी भी घटना में अपराधी को पकड़ने में सफलता नहीं पायी है.
मधेपुरा : कुछ महीने पहले तक चोरी की घटनाओं से भयभीत शहर अब लूट की लगातार घटनाओं से दहशत में आ गया है. मंगलवार की रात सिंहेश्वर के बाबा सिंहश्वर पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने 2.65 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया. बुधवार की शाम चार बजे अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सिंहश्वर और मधेपुरा के बीच सबैला में सहरसा के एक टॉफी 0व्यवसायी से डेढ़ लाख लूट लिये. अब बृहस्पतिवार को तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर शहर के बीचोंबीच स्थित पूर्णिया गोला चौक के पास स्थित मेजर योगेंद्र भारत गैस एजेंसी से चार लाख रुपये लूट लिये. वहीं विगत महीने जिला मुख्यालय के ही एक अन्य गैस एजेंसी से लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये थे.
पुलिस से व्यवसायियों ने की सुरक्षा की मांग
पिछले साल भी हुई थी तीस लाख की लूट
इससे पहले भी शहर में दिन दहाड़े लूट की कई घटनाएं हुई हैं. विगत वर्ष 06 अगस्त को शहर के जय प्रकाश नगर वार्ड नंबर छह में दिन दहाड़े शिक्षक पप्पू सिंह के घर से तीस लाख लूट लिया गया था. तब पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए लूट का जल्द खुलासा करने का दावा किया था. घटना के दिन कोसी प्रमंडल के तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह भी लूट के शिकार बने पप्पू सिंह के आवास पर पहुंच कर पूछताछ की थी. लेकिन आज तक इस लूट का खुलासा नहीं हो पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन