गैस एजेंसी से चार लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

एक को लोगों ने पकड़ा पूर्णिया गोला चौक के पास की घटना, पिस्टल दिखा तीन अपराधियों ने की वारदात भाग रहे अपराधियों में से एक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा एक लोडेड पिस्टल, बाइक व कारतूस बरामद पकड़ा गया अपराधी अंजार हसन सुपौल के जदिया का रहनेवाला मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित […]
विज्ञापन
एक को लोगों ने पकड़ा
पूर्णिया गोला चौक के पास की घटना, पिस्टल दिखा तीन अपराधियों ने की वारदात
भाग रहे अपराधियों में से एक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
एक लोडेड पिस्टल, बाइक व कारतूस बरामद
पकड़ा गया अपराधी अंजार हसन सुपौल के जदिया का रहनेवाला
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित पूर्णिया गोला चौक के पास भारत गैस एजेंसी से दो बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने पिस्टल दिखा कर दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट लिये. हालांकि, भागते समय लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया. उसके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गयी है. अन्य दो चार लाख रुपये लेकर भागने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधी को लोगों ने आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस को सौंप दिया. वहीं इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है. पकड़े गये अपराधी ने अपनी पहचान सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव निवासी अंजार हसन बताया है. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दिन के एक बजे तीन अपराधी
गैस एजेंसी से…
दो बाइक से पिस्टल के साथ पूर्णिया गोला चौक स्थित मेजर योगेंद्र गैस एजेंसी पहुंच कर करीब चार लाख रुपये लूट कर भाग रहे थे. इतने में वहां मौजूद उपभोक्ता एक अपराधी को पकड़ कर शोर मचाने लगा. दूसरी बाइक पर सवार दो अपराधी भाग गये. पकड़े गये अपराधी अंजार हसन से पूछताछ की जा रही है. जदिया थाना में उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं. अपराधी की बिना नंबर की बाइक और उसकी डिक्की से थ्रीनट की एक गोली भी बरामद की गयी है.
हेलमेट पहन कर अंदर घुसे थे अपराधी
गैस एजेंसी के प्रोपराइटर संजय जायसवाल ने बताया कि लूट के वक्त राशि का बंडल बना कर बैंक में जमा करने के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी. तीन अपराधी हेलमेट पहन कर एजेंसी कार्यालय के भीतर आये आैर शटर गिरा दिया. पिस्टल दिखाते हुए काउंटर से करीब चार लाख रुपये लूट लिये. वहीं दूसरी ओर शहर में दिनदहाड़े हुई इस घटना के कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल है. जिस जगह इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया वहां से महज बीस मीटर दूर स्थित मकान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा प्रवास के दौरान ठहरते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




