पंप कर्मी से 2.65 लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध . थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर-पिपरा एनएच 106 पर मंगलवार रात हुई घटना एनएच 106 पर मंगलवार की रात को लगभग सवा नौ बजे अपराधियों ने बाबा फ्यूल सेंटर के कर्मचारियों से दो लाख पैसठ हजार रुपये लूट लिये. दो बाइक पर सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम िदया. सिंहश्वर : थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर-पिपरा […]
विज्ञापन
अपराध . थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर-पिपरा एनएच 106 पर मंगलवार रात हुई घटना
एनएच 106 पर मंगलवार की रात को लगभग सवा नौ बजे अपराधियों ने बाबा फ्यूल सेंटर के कर्मचारियों से दो लाख पैसठ हजार रुपये लूट लिये. दो बाइक पर सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम िदया.
सिंहश्वर : थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर-पिपरा एनएच 106 पर मंगलवार की रात को लगभग सवा नौ बजे अपराधियों ने बाबा फ्यूल सेंटर के कर्मचारियों से दो लाख पैसठ हजार रुपये लूट लिये. बाबा फ्यूल सेंटर के कर्मचारियों ने बताया कि उनके दो कर्मचारी उपेंद्र महतो, पटना निवासी व उपेंद्र पोद्दार कलवारा सिंहेश्वर अपने निजी मोटरसाइकिल से पूर्व की तरह दिनभर की गयी. तेल बिक्री की रुपये लेकर मालिक के घर जा रहा था. पेट्रोल पंप से लगभग बीस से तीस मीटर के दूरी पर जाते ही पूर्व से ही घात लगाकर दो
मोटरसाइकिल ग्लैमर व अपाचे से चार अपराधी पहले से ही खड़े थे. जैसे ही कर्मचारी उनतक पहुंचे कि अपराधियों में से किसी एक ने उनपर लाठी से प्रहार कर दिया. लाठी से प्रहार करने के दौरान एक कर्मचारी खेत की ओर भागने लगा. दूसरा वहीं खड़ा रहा. जिसे अपराधियों ने हथियार दिखाकर पहले मोटरसाइकिल की चाभी ले लिया और मोटरसाइकिल के डिक्की में रखे रुपये लेकर सिंहेश्वर की ओर भाग निकलें. लाठी के प्रहार से घायल कर्मचारी को सबसे पहले स्थानीय प्राथमिक स्वास्थय केंद्र भेजा गया. बाबा फ्यूल सेंटर के पीड़ित मालिक दिलीप खंडेलवाल को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वो बिना देर किये स्थानीय थाने को सुचना दी. सूचना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय थाना प्रभारी बीडी पंडित पहुंच कर घटना की जानकारी लिये. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर पहुंचने लगे. घटना स्थल पर पंस कृष्णा यादव, प्रकाश चंद्र जायसवाल, मुकेश चौधरी, बादल एवं अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




