व्यवसायी के 1.50 लाख रुपये उड़ाये

Published at :28 Jul 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी के 1.50 लाख रुपये उड़ाये

सिंहेश्वर 3 मधेपुरा – सिंहेश्वर पथ पर सबैला के समीप बुधवार को शाम चार बजे के आस पास सहरसा के टॉफी व्यवसायी विनोद प्रसाद गुप्ता से बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट कर डेढ लाख की राशि लूट ली है. इस बाबत टॉफी व्यवसायी ने कहा कि वे टैंपू से उतर कर जा रहे थे. तीन […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर 3 मधेपुरा – सिंहेश्वर पथ पर सबैला के समीप बुधवार को शाम चार बजे के आस पास सहरसा के टॉफी व्यवसायी विनोद प्रसाद गुप्ता से बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट कर डेढ लाख की राशि लूट ली है. इस बाबत टॉफी व्यवसायी ने कहा कि वे टैंपू से उतर कर जा रहे थे.

तीन बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए नगद राशि लूट ली है. वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष सिंहेश्वर बीडी पंडित ने बताया कि अभी तक घटना की सूचना नहीं मिली है. गौरतलब है कि पेट्रोल पंप पर लूट कांड को 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए है. इसी बीच इस दूसरी घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन