सिंहेश्वर में है खास तैयारी

Published at :20 Jul 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर में है खास तैयारी

श्रावणी मेला . एक माह तक बहेगी भक्ति की बयार आज से श्रावणी मेला शुरू हो जायेगा. कोसी में सिंहेश्वर मंदिर की अपनी एक अलग पहचान है. आसपास के कई जिलों से भक्त जलार्पण के लिए यहां पहुंचते हैं. खगड़िया के गोगरी के पास गंगा से जल भर कर भी श्रद्धालु मंदिर आते हैं. ऐसे […]

विज्ञापन

श्रावणी मेला . एक माह तक बहेगी भक्ति की बयार

आज से श्रावणी मेला शुरू हो जायेगा. कोसी में सिंहेश्वर मंदिर की अपनी एक अलग पहचान है. आसपास के कई जिलों से भक्त जलार्पण के लिए यहां पहुंचते हैं. खगड़िया के गोगरी के पास गंगा से जल भर कर भी श्रद्धालु मंदिर आते हैं. ऐसे में प्रशासन ने भी इस बार खास तैयारी की है. कई नियम भी बनाये गये हैं.

सिंहेश्वर : जिले की धार्मिक नगरी सिंहेश्वर स्थान स्थित शिव मंदिर के प्रति मिथिला सहित नेपाल में भी अगाढ़ आस्था है. सावन में देवघर में जल चढ़ाने के बाद या जो देवघर नहीं जा सकते हैं वे सिंहेश्वर स्थान पहुंच कर बाबा से मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद लेते हैं. इसलिए सिंहेश्वर स्थान को मनोकामना लिंग भी कहा जाता है.

सावन मास को लेकर भक्तों के अलावा सिंहेश्वर मंदिर में भी व्यापक तैयारी शुरू हो चुकी है. मंदिर में इस दौरान दो लाख श्रद्धालुओं के जुटने व जल चढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है.

सुरक्षा की पर्याप्त है व्यवस्था: एसपी विकास कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस समेत लाठी बल को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. जिसमें 150 लाठी बल, 15 महिला पुलिस कर्मी, 50 पुलिस अधिकारी, तीन इंस्पेक्टर को प्रतिनियुक्त किया गया है. सुरक्षा के लिए तीन पालियों में 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी. सात चेक पोस्ट बनाये गये है. ट्रैफिक नियंत्रित रखने के लिए भी पुलिस मुस्तैद रहेगी. रविवार और सोमवार को ज्यादा भीड़ जुटती है. इसलिए इस दिन अतिरिक्त सुरक्षा रहेगी. वहीं सहायता के लिए 50 एनसीसी कैडेट का भी इस्तेमाल किया जायेगा. इसके अलावा स्थानीय युवाओं के संघ से भी सहायता ली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन