ग्वालपाड़ा में जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या

Published at :16 Jul 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा में जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या

ग्वालपाड़ा(मधेपुरा) : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखशी पंचायत के मझुआ वार्ड नंबर पांच निवासी कमलेश्वरी साह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी़ कमलेश्वरी साह का जमीन संबंधी विवाद अपने गांव के ही कैलाश साह, नरेश साह व अन्य से चल रहा था. विवादित जमीन पर तीन दिन पहले कमलेश्वरी साह के द्वारा धान […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा(मधेपुरा) : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखशी पंचायत के मझुआ वार्ड नंबर पांच निवासी कमलेश्वरी साह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी़ कमलेश्वरी साह का जमीन संबंधी विवाद अपने गांव के ही कैलाश साह, नरेश साह व अन्य से चल रहा था. विवादित जमीन पर तीन दिन पहले कमलेश्वरी साह के द्वारा धान की रोपनी

ग्वालपाड़ा में जमीन…
की गयी थी़ धान रोपनी के समय विरोधी के द्वारा कमलेश्वरी साह से झगड़ा किया था व तीन दिन के अंदर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी़
पटाखा समझ लाेगाें ने नहीं दिया ध्यान
गुरुवार की रात कमलेश्वरी साह अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने बासा पर सोये हुए थे. घर के बगल में शादी थी़ शादी में छोड़े जा रहे पटाखे की आवाज का लाभ लेकर अपराधी ने कमलेश्वरी साह की बायें कनपट्टी में गोली मार कर हत्या कर दी़ गोली की आवाज को पटाखे की आवाज समझ कर लोगों का ध्यान उधर नहीं गया़ सुबह जब यदुनंदन मेहता ईंजन से खेत पटवन करने के लिए कमलेश्वरी साह को उठाने गये तो कमलेश्वरी साह को मृत अवस्था में पाया़
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी तथा ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष अनंत कुमार, अरार ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार, एएसआइ दिनकर दयाल, नकुल यादव के साथ सदल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के पुत्र परेश साह, विजल साह, सदानंद साह, सकेन साह पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि जमीन संबंधी विवाद चल रहा था़ इसी जमीन विवाद के कारण मेरे पिता की हत्या इन लोगों ने कर दी़
इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रहमत अली, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद राम भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की़ पति की लाश देख कर मीरा देवी का रोते-रोते जहां बुरा हाल है़ 65 वर्षीय मां मुसहरनी देवी जैसे विक्षिप्त सी हो गयी है़
पत्नी की चीत्कार से मर्माहत हुआ मुहल्ला : कमलेश्वरी साह की पहली शादी खोखशी पंचायत के ही अमौना में हुई थी़ जिससे तीन संतान है़ राजेश कुमार, मनोहर कुमार व मीना देवी़ पहली पत्नी की मौत के बाद बसनही थाना के अरसी गांव के मीरा देवी के साथ हुई़ मीरा को भी तीन संतान नंदनी कुमारी, अंजु कुमार, अंशु कुमार, छोटे-छोटे तीन बच्चे है़ं पति की हत्या से आहत मृतक की विधवा मीरा पल-पल बेहोश हो जा रही थी.
होश में आने के बाद मीरा अपने तीनों छोटे-छोटे बच्चों को पकड़ कर रोती हुई कहती है कि आव हमर चुनियां मुनियां के के देखतै हो बाबू. वहीं मृतक की मां मुसहरनी देवी रोते-रोते कहती है कि जमीन के लैके हमरा बेटा के मैर देलके हो़
कनपट्टी में मारी गयी गोली
तीन दिन पहले दी थी धमकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन