जमीन कब्जा करने के िवरोध में आमरण अनशन पर बैठा परिवार

मधेपुरा : जमीन पर जबरन अवैध कब्जा का विरोध करते हुए बिहारीगंज प्रखंड के बैधनाथपुर पंचायत के कौड़ियारही गांव का एक परिवार घर के पूरे सदस्यों के साथ गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष अनशन पर बैठ गये है़ं इस बाबत नागेश्वर मेहता ने बताया कि थानेदार और सीओ से लेकर डीएम और एसपी तक न्याय […]
मधेपुरा : जमीन पर जबरन अवैध कब्जा का विरोध करते हुए बिहारीगंज प्रखंड के बैधनाथपुर पंचायत के कौड़ियारही गांव का एक परिवार घर के पूरे सदस्यों के साथ गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष अनशन पर बैठ गये है़ं इस बाबत नागेश्वर मेहता ने बताया कि थानेदार और सीओ से लेकर डीएम और एसपी तक न्याय दिलाने को लेकर गुहार लगायी़ नतीजा आज तक सिफर रहा है़ उल्टे जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले दंबगों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है़
ऐसे में न्याय नहीं मिलने पर मजबूर होकर पूरे परिवार को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है़ उन्होंने बताया कि शिशवा गांव के निवासी सांनदी यादव ने जबरन उनकी जमीन कर कब्जा कर रखा हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है़ इस मामले को लेकर कई बार गुहार लगाई़ लेकिन न्याय नहीं मिल पाया़
इस संबंध में अपनी मांगों को लेकर उन्होंने ने डीएम को अपना ज्ञापन भी सौंपा है़ अनशन पर बैठने वालों में पूनम देवी, इंदिरा देवी, संतौलिया देवी,दयानंद मेहता,पुलकित मेहता,जयकृष्ण मेहता,गुलो मेहता,कुंदन कुमार, ¨टकू कुमार, संतोष कुमार आदि आमरण अनशन पर बैठे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




