सभी स्कूलों में होगी प्रतियोिगता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय. प्रधानों की मासिक बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा 13 से 15 जुलाई तक गो टू स्कूल के लिए कार्यशाला का होगा आयोजन जिले के सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक सहित दो शिक्षक होंगे शामिल मवि व उच्च विद्यालयों में आयोजित होगी निबंध प्रतियोगिता मधेपुरा : ला मुख्यालय स्थित केशव कन्या उच्च […]
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय. प्रधानों की मासिक बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा
13 से 15 जुलाई तक गो टू स्कूल के लिए कार्यशाला का होगा आयोजन
जिले के सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक सहित दो शिक्षक होंगे शामिल
मवि व उच्च विद्यालयों में आयोजित होगी निबंध प्रतियोगिता
मधेपुरा : ला मुख्यालय स्थित केशव कन्या उच्च विद्यालय के प्रागंण में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की मासिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी बद्री नारायण मंडल ने बैठक की. बैठक में जिला के माध्यमिक विद्यालयों के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य को पूरा करना हर शिक्षक का दायित्व है. इसके लिए जिले भर में विद्यालयों का ससमय खोलने एवं बंद करने की हिदायत दी गयी. वहीं हर विद्यालय में चेतना सत्र के आयोजन की बात बैठक में कही गयी.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि वर्ग नौ के जितने भी छात्र-छात्रा हैं, उसे वर्ग 10 में प्रमोट कर दिया जाना है. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक इस माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं. वे सभी शिक्षक अपने पेंशन संबंधी कागजात जमा कर दें. उन्होंने कहा कि 13 से 15 जुलाई के बीच गो टू स्कूल हेतु कार्यशाला का आयोजन होगा.
इसमें जिले के प्रत्येक विद्यालय के प्रधान शिक्षक व दो शिक्षक भाग लेंगे. बैठक में इंस्पायर एवार्ड के लिए चयनित छात्रों का पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया. डीइओ ने कहा कि सभी विद्यालय अपने यहां के वर्ग छह से 10 तक के एक-एक बच्चों का ऑनलाइन पंजीयन करा दें. बैठक में छात्राओं के प्रोत्साहन राशि जैसे एससी एसटी तथा कस्तूरबा के छात्रा जिसकी उम्र 14 वर्ष कम है, उसके लिए सरकार की ओर से 18 वर्ष होने पर तीन हजार रुपये दिया जायेगा.
मौके पर डीईओ ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जिला के सभी मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय के बच्चे तथा सामान्य नागरिकों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी. प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. पहले दो श्रेणी में मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय के सफल बच्चों को प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार द्वितीय पुरस्कार के रूप में छह हजार तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार दिया जाएगा. वहीं सामान्य नागरिकों के लिए 15,10 तथा पांच हजार की राशि दी जाएगी. इस दौरान बैठक में डीपीओ माध्यमिक सुरेंद्र प्रसाद, कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार, अमित कुमार, प्रधानाध्यापक विभा कुमारी,
आभा कुमारी, डा निरंजन कुमार, विश्वनाथ यादव, रणविजय कुमार, यतींद्र कुमार एवं रामयादी प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




