पानी भरे गड्ढे में गिरने से महिला की मौत

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र स्थित तीरी पंचायत के सबैला गांव वार्ड 5 महादलित टोला में एक महिला को मिरगी का दौरा पड़ा. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, तीरी पंचायत के सबैला वार्ड पांच महादलित टोला निवासी बरसाती सादा का 25 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी बुधवार करीब […]
बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र स्थित तीरी पंचायत के सबैला गांव वार्ड 5 महादलित टोला में एक महिला को मिरगी का दौरा पड़ा. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, तीरी पंचायत के सबैला वार्ड पांच महादलित टोला निवासी बरसाती सादा का 25 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी बुधवार करीब चार बजे शाम में मवेशी की चारा लाने खेत गयी थी कि अचानक मिरगी उठने के क्रम में पानी भरे गड्ढे में गिर गयी.
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. शाम करीब पांच बजे मजदूरी कर आ रही दो चार महिला ने उसे देखा. जिसके बाद उसके घर सूचना दी गयी. दो छोटी-छोटी बच्ची की मां की मौत को देख पति सहित घरवालों का हाल बुरा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




