विदेश में MBBS के बाद भारत में करना है प्रैक्टिस, FMGE जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Apr 2026 9:17 PM

विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

FMGE 2026 Registration: विदेश से MBBS किया है और भारत में डॉक्टर बनकर प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है. FMGE जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. यह परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए जरूरी होती है जिन्होंने विदेश से मेडिकल की पढ़ाई की है और अब भारत में काम करना चाहते हैं.

विज्ञापन

FMGE 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से FMGE जून 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 11 मई 2026 रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. सभी कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

FMGE 2026 Registration: क्या है एग्जाम फॉर्मेट?

FMGE जून 2026 परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा और देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा. इसमें कैंडिडेट्स की मेडिकल नॉलेज को टेस्ट किया जाता है ताकि यह तय किया जा सके कि वे भारत में प्रैक्टिस करने के योग्य हैं या नहीं.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “FMGE June 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • नया अकाउंट बनाने के लिए “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरें.
  • अब लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म खोलें.
  • अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और कॉन्टैक्ट डिटेल्स सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और MBBS डिग्री से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें.
  • अब ऑनलाइन मोड में आवेदन फीस जमा करें.

FMGE 2026 June Exam Registration Here

कब आएगा एडमिट कार्ड?

NBEMS के अनुसार, एग्जाम सिटी की जानकारी 17 जून 2026 को जारी होगी. इसके बाद 24 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. परीक्षा के बाद रिजल्ट 28 जुलाई 2026 तक आने की उम्मीद है. इसलिए कैंडिडेट्स को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.

क्यों जरूरी है FMGE परीक्षा?

FMGE एक जरूरी स्क्रीनिंग टेस्ट है. इसे पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स National Medical Commission (NMC) या स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके बाद ही वे भारत में डॉक्टर के तौर पर काम कर सकते हैं. इसलिए जिन्होंने विदेश से MBBS किया है, तो इस परीक्षा को पास करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: ट्रेंड के खिलाफ गई महिला, 9-5 जॉब को बताया ताकत, वीडियो हुआ वारयल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola